फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wife created ruckus outside husband's house

Yamuna Nagar News: पत्नी ने पति के घर के बाहर किया हंगामा

Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Wife created ruckus outside husband's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कन्हैया साहिब चौक के पास एक विवाहिता ने अपने पति के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे बच्चे समेत घर से बाहर निकालकर अपने साथ एक महिला का रखा है। आरोपी ने उसके 25 लाख के प्लाट को हड़प कर उसे घर से निकाल दिया, जबकि बच्चा बीमार है।
महिला का आरोप है कि उसके पति व सास ने घर को रखेल खाना बनाया हुआ है। शिकायत करने पर भी न तो पति और न ही उसकी मां संज्ञान ले रही है। महिला के हंगामा करने की सूचना पर गांधी नगर व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिला थाना की टीम हंगामा कर रही विवाहिता को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल पहले गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके पास एक बच्चा है। उसका पति बीमार रहता है। शादी से पहले उसके पति ने बताया था कि उनका दोनों भाइयों का बिजनेस है। लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ भी नहीं मिला। आरोपी पति ने उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकलवा कर कार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसे यहां बुलाकर हुडा का प्लाट बिकवाया। महिला का खुला आरोप है कि पति ने उसका नाजायज फायदा उठाया है। अब उसने उसे घर से निकालकर अपने साथ एक अन्य महिला रखी हुई है। इसमें उसकी सास भी उसका साथ दे रही है। उसकी मांग है कि पति और सास के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला थाना प्रभारी मीना ने बताया कि महिला अपने पति के साथ रहना चाहती है। यह मामला प्रोटेक्शन को दे दिया है। आगामी कार्रवाई उनकी तरफ से होगी। फिलहाल महिला को समझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed