फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Widow accuses brother-in-law of attempted rape

Yamuna Nagar News: विधवा ने जेठ पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Widow accuses brother-in-law of attempted rape
यमुनानगर। एक विधवा महिला ने अपने जेठ ने पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर महिला से मारपीट की गई और उसे घर से बाहर से निकाल दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। शादी से उसके पास से पांच वर्ष का बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसका पति आर्मी में था। वर्ष 2018 में उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मौत के बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते रहे। महिला का आरोप है कि उसका जेठ कई बार उससे छेड़छाड़ कर चुका था। एक दिन वह घर पर अकेली देखकर उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की गई। उसने इस बारे में ससुराल वालों को जानकारी दी तो उन्होंने भी जेठ का ही साथ दिया। आरोप है कि बाद में ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में महिला के जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास व छेड़छाड़, जेठानी, देवर समेत छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed