{"_id":"6446ef7fa1826ea6d70275f4","slug":"wheat-stock-and-private-purchase-spoiled-the-maths-of-purchase-in-mandis-yamuna-nagar-news-c-18-1-100601-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं के स्टॉक व प्राइवेट खरीद से बिगड़ा मंडियों में खरीद का गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं के स्टॉक व प्राइवेट खरीद से बिगड़ा मंडियों में खरीद का गणित
Tue, 25 Apr 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। बंपर पैदावार के बावजूद इस बार अनाज मंडियों में उम्मीद के मुताबिक गेहूं नहीं पहुंचा। जबकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल गत वर्ष के मुकाबले गेहूं की फसल कई गुना ज्यादा अच्छी थी। अधिकारियों का तर्क है कि किसानों ने सारी गेहूं को मंडियों में नहीं बेचा। कुछ गेहूं का स्टॉक कर लिया गया। इतना ही नहीं व्यापारियों ने भी गेहूं की प्राइवेट खरीद की। मंडियों में आने से पहले ही व्यापारियों ने गेहूं को खरीद लिया।
जिस कारण अनाज मंडियों में गेहूं खरीद का गणित गड़बड़ा गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मंडियों में अब तक 87858 एमटी, हैफेड ने 118064 एमटी व वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 7408 एमटी गेहूं की खरीद की गई। जिले मेें इस बार 90 हजार हेक्टेर में गेहूं की बिजाई हुई थी। गत वर्ष भी गेहूं का इतना रकबा था। गत वर्ष गेहूूं पर मौसम की मार पड़ी थी। फसलें कई दिन तक पानी में डूबी रही। हालात ऐसे हो गए थे कि एक एकड़ से पांच से सात क्विंटल गेहूं ही निकली थी। इसके बावजूद मंडियों में 219180 मीट्रिक टन गेहूूं पहुंचा था। जबकि इस साल गेहूं की अच्छी पैदावार हुई। फिर भी मंडियों में अभी तक 213330 मीट्रिक टन गेहूं ही पहुंचा है। कृषि विभाग फसल कटाई के दौरान प्रति हेक्टेयर उत्पादन का आंकलन करता है। विभाग के मुताबिक इस साल प्रति हेक्टेयर औसतन 51 से 52 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है। खरीद एजेंसियों ने चार लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में आने का अनुमान लगाया था। वहीं प्रति हेक्टेयर यदि 50 क्विंटल गेहूं भी लगाया जाए तो 90 हजार हेक्टेयर के हिसाब से साढ़े चार लाख एमटी गेहूं उत्पादन होता है।
नौ हजार हेक्टेयर में थी सरसों
जिले में गत वर्ष की तरह इस बार भी नौ हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल खड़ी थी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने बताया कि यह सही है कि इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी हुई है। न के बराबर ही किसान ऐसे हैं जो गेहूं का स्टॉक करते हैं। सरसों का बढ़ता रकबा भी मंडियों में गेहूं के कम आने का कारण हो सकता है।
विज्ञापन
-
चार लाख एमटी का अनुमान था: अशोक कुमार
डीएफएससी अशोक कुमार ने बताया कि चार लाख एमटी गेहूं मंडियों में आने का अनुमान लगाया था। परंतु उम्मीद के मुताबिक गेहूं नहीं पहुंचा। प्राइवेट खरीद भी गेहूं के कम आने का कारण हो सकता है। मंडियों में ढाई लाख एमटी गेहूूं आने का ही अनुमान है।
-- -- -- -- --
किसान स्टॉक कर लेते हैं: प्रदीप मिल
कृषि एवं कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मिल ने बताया कि इस बार प्रति हेक्टेयर 51 से 52 क्विंटल गेहूं का उत्पादन हुआ है। गेहूं की पैदावार अच्छी हुई है। कुछ किसान गेहूं का स्टॉक कर लेते हैं ताकि बाद में रेट बढ़ने पर उसे महंगे दाम पर बेच सकें।
जिले की अनाज मंडियों में हुई गेहूं की खरीद:
अनाज मंडी खरीद
बिलासपुर 23710
छछरौली 25213
गुमथला राव 5045
जगाधरी 29818
जठलाना 4024
खारवन 3838
प्रतापनगर 29864
सरस्वतीनगर 32245
रादौर 30826
रणजीतपुर 8105
रसूलपुर 6022
साढौरा 14473
यमुनानगर 147
कुल 213330