{"_id":"680d2695365547cc4b02917a","slug":"wheat-crop-and-sugarcane-crop-burnt-due-to-fire-in-13-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-136824-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 13 स्थानों पर आग लगने से गेहूं के फाने और गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 13 स्थानों पर आग लगने से गेहूं के फाने और गन्ने की फसल जली
Sun, 27 Apr 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में शनिवार को 13 जगह आग लग गई। इनमें से ज्यादातर आग खेतों में गेहूं के फानों व कबाड़ में लगी की। वहीं भूत माजरा में एक एकड़ में गन्ना जल गया। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। वहीं जगाधरी के मिलिट्री ग्राउंड में पड़े कबाड़ में आग लग गई। यहां आग लगने से दर्जनों की संख्या में झुग्गियां चपेट में आने से बच गई।
आग मिलिट्री ग्राउंड के चहारदीवारी के अंदर लगी थी। चहारदीवारी न होती तो एक भी झुग्गी नहीं बचती। जब तक आग लगी रही तब तक झुग्गी में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
शनिवार को भटली मंदिर के पास भूस में, गंदापुरा गांव में छिलके में, बलाचौर में चार एकड़ में फानों में, गधौली में खाली प्लॉट में, बिलासपुर मार्ग स्थित बुढेड़ी में गुहारों में, मांडखेड़ी गांव में गेहूं के फानों में, महलांवाली गांवा में गेहूं के दो एकड़ फानों में, भूत माजरा में चार एकड़ में खड़े गेहूं के फानों व एक एकड़ गन्ने में, रादौरी में फानों में, मार्केट कमेटी जगाधरी कार्यालय परिसर में पड़े कबाड़ में, कृषि एवं किसान विभाग कार्यालय के सामने सरकारी पेट्रोल पंप के पीछे पड़े कबाड़ में तथा अलाहर गांव में गेहूं के फानों में आग लग गई।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोड छप्पर ने बताया कि शनिवार सुबह जैसे ही बिजली निगम की तरफ से बिजली की सप्लाई शुरू की गई तो भूत माजरा गांव में तारों में चिंगारी निकलने लगी। इससे मंडेबर गांव के किसान तरसेम सिंह के चार एकड़ में खड़े गेहूं के फाने और रोड छप्पर गांव के जितेंद्र सिंह के एक एकड़ गन्ना जल गया। दमकल विभाग की गाड़ी जब तक आती तब तक आग से सब राख हो चुका था।
उन्होंने कहा कि किसान बिजली निगम को एप्लीकेशन दे देकर थक चुके हैं परंतु आज तक ढीले तारों को कसा नहीं गया। कई जगह तो तार इतने नीचे हैं कि ट्रैक्टर को छूने वाली होती हैं। परंतु कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। किसान मनदीप रोड छपर, गुरप्रीत सिंह, बलजिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, करनैल सिंह, तलजिंद्र सिंह, कुलवंत सिंह, रिंकू, कमल ने सरकार से अपील की है जो आग से जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए।