फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather will change again, chances of rain on 5th

Yamuna Nagar News: फिर बदलेगा मौसम, पांच को बारिश के आसार

Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again, chances of rain on 5th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते ब्रेक लग गई। वहीं शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद से मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिला है। इससे रविवार का मौसम भी सुहावना रहा। इस दौरान न तो ज्यादा गर्मी रही और न ही ठंड महसूस हुई। सुबह से ही दिनभर धूप खिली रही और इसके साथ हवा भी चली।
हवा चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार से पहले जिले का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल के पहले सप्ताह तापमान 32 से 33 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज जहां लोगों को रास आ रहा है, वहीं इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बारिश, ओलावृष्टि व हवा के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा नुकसान प्रतापनगर क्षेत्र में हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने पांच अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बाद एक अन्य विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हालांकि यह विक्षोभ ज्यादा प्रबल नहीं है, लेकिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के डॉ. एमएल खिचर ने बताया कि पांच अप्रैल तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
वहीं कई स्थानों पर बारिश तो कहीं गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं। बादल छाने से तापमान में भी कमी आएगी। इसके बाद मौसम में फिर परिवर्तन होगा और धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि खेतों में गेहूं, सरसों सहित अन्य फसल लगभग तैयार हैं। अब बारिश होती है तो इससे काफी नुकसान होगा।
वहीं चिकित्सक विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। सामान्य रोग चिकित्सक सौरभ गर्ग ने कहा कि इस समय खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अभी शीतल पेय का प्रयोग करने से बचे। रात को आवश्यक होने पर ही पंखा चलाए। कूलर,एसी इत्यादि का प्रयोग बिल्कुल न करें। सुबह शाम सैर करें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

फसलों के नुकसान का करा रहे सर्वे : डॉ. गोदारा

जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। दो रोज पहले हुई बारिश से फसलों के नुकसान का अनुमान लगाने के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। पटवारी इसकी गिरदावरी करेंगे। इसके बाद स्थिति का सटीक पता चल पाएगा। फिलहाल जिले में इस बारिश से ज्यादा नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed