{"_id":"685331f15acfe4629706cb89","slug":"weather-became-pleasant-due-to-cloud-cover-chances-of-rain-today-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-139562-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना, आज बारिश के आसार
Thu, 19 Jun 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में बुधवार सुबह हल्की बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली। वहीं बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। हालांकि दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इससे उमस बढ़ गई और लोग परेशान रहे। बारिश होने के बावजूद तापमान में कल के मुकाबले एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज व कल बारिश होने की संभावना है।
जिले में मंगलवार रात को ही तेज हवाएं चलने लगी और मौसम ठंडा हो गया। वहीं सुबह हल्की बारिश होने लगी। 15 से 20 मिनट तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। लेकिन लोगों को यह राहत ज्यादा देर तक नहीं मिली। बादलों की वजह से उमस रही। इससे लोगों को शरीर पर चिपचिपी गर्मी, खारिश महसूस होने लगी।
अब हो रही बारिश खेती के लिए इस वक्त बहुत लाभकारी है। वह इसलिए क्योंकि धान की रोपाई जोरों पर चल रही है। 13 प्रतिशत एरिया में धान की रोपाई हो चुकी है। रोपाई करने के लिए खेत में बहुत ज्यादा पानी देने की जरूरत होती है। बारिश से किसानों को खेत तैयार करने में काफी मदद मिलेगी। इससे किसानों को ट्यूबवेल से कम पानी देना पड़ेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
सोमवार तक बारिश होने की संभावना: अजीत कुमार
कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बादल छाए हुए हैं। इसलिए सोमवार तक बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अच्छी बारिश हो सकती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जाती है कि वह बारिश को देखते हुए ही धान रोपाई के लिए खेतों की तैयारी करें।