फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   We took a pledge to make the society drug free by putting salt in the pot

Yamuna Nagar News: लोटे में नमक डालकर लिया समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Apr 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
We took a pledge to make the society drug free by putting salt in the pot
लोटे में नमक डालकर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेते मंत्री श्याम सिंह राणा।  संवाद
यमुनानगर। साइक्लोथॉन यात्रा को शनिवार प्रात: पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने झंडी दिखाकर यमुनानगर के लिए रवाना किया। जिला वासियों ने साइक्लोथॉन का फूल वर्षा व मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिले की सीमा में प्रवेश करने पर साइकिल यात्रा का जिले के प्रबुद्धजनों, जिला वासियों व जिला प्रशासन की ओर से गरिमामयी ढंग से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन यात्रा में लोटा और नमक नागरिकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने। प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने लोटे में नमक डालकर हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पांच अप्रैल को हिसार से शुरू की गई साइक्लोथॉन नशा मुक्त हरियाणा के सामाजिक संदेश के साथ पूरे प्रदेश को कवर करेगी। उन्होंने युवाओं को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार देश-प्रदेश में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी नीरज गोयत ने कहा कि युवाओं को खेल का नशा करना चाहिए जिससे वे मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और समाज में उनका नाम होगा। इस अवसर पर एएसपी सृष्टि गुप्ता, तहसीलदार रादौर सुदेश मेहरा, सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, ड्रग इंस्पेक्टर बिंदू धीमान, भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, बीडीपीओ श्याम लाल, नगर पालिका सचिव सुरेन्द्र मलिक, पंकज चुघ, महामंत्री सतीश सैनी, राजकुमार शर्मा मीडिया प्रभारी, कृष्ण कांबोज मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, कार्यकर्ता संदीप सैनी, जसवंत एमसी नगर निगम रादौर, सतीश सरपंच, नारकोटिक सेल के एसआई अशोक कुमार, एसआई सुरें सहित अनेक कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed