{"_id":"6879474b56198530020123bb","slug":"we-have-the-right-to-answer-criminals-bullets-with-bullets-sp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140944-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों की गोली का जवाब गोली से देने का अधिकार : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों की गोली का जवाब गोली से देने का अधिकार : एसपी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नवनियुक्त एसपी कमलदीप गोयल ने कार्यभार संभाल लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को अपराधियों की गोली का जवाब गोली से देने का पूर्ण कानूनी अधिकार है। कोई भी पुलिस कर्मचारी अपराधियों का मुकाबला करने में पीछे न हटे।
उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की फायरिंग प्रैक्टिस जारी रखने के भी निर्देश दिए। एसपी गोयल ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आपराधिक तत्वों के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अपराध का रास्ता छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों, अन्यथा जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। एसपी ने जिले के आमजन से अपील की कि अपने लड़कों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें। उन्हें अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से रोकें।