{"_id":"67e06eb6e8fc39e012036893","slug":"we-are-breathing-in-the-open-air-thanks-to-the-sacrifice-of-the-martyrs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134974-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहीदों के कुर्बानी की बदौलत ले रहे खुली हवा में सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहीदों के कुर्बानी की बदौलत ले रहे खुली हवा में सांस
विज्ञापन
जठलाना। शहीदी दिवस पर गांव गुमथला राव स्थित इंकलाब मंदिर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर थाना जठलाना प्रभारी संदीप कुमार ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव ने अपने खून से धरती माता को सींचकर हमें आजादी दिलाई। उनकी कुर्बानी की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इंकलाब मंदिर के संस्थापक अधिवक्ता वरयाम सिंह ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अनेक क्रांतिकारियों ने जीवन न्योछावर किया। हम सभी को देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों का सम्मान करना चाहिए। सरकार को शहीदों व क्रांतिकारी वीरांगनाओं को संवैधानिक रूप से शहीद का दर्जा देना चाहिए। यहीं देश में वीर शहीदों एवं क्रांतिकारी वीरांगनाओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके लिए इंकलाब मंदिर की टीम राष्ट्रव्यापी मुहिम को निरंतर चला रही है। मौके पर डॉ. सुदेश बंसल, डॉ. शुभम सलूजा,मास्टर रतन सिंह, अधिवक्ता सर्वजीत सिंह, अगम सिंह, साहब सिंह, प्रगट सिंह, मा. संजीव कुमार, दीपक गर्ग, कुलवंत सिंह, परवीर संधू, कमलजीत, लक्की, जतिन, गौरव, प्रतीक, अवतार सिंह मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --