{"_id":"6afcb014fdfc8a7c6b01214c","slug":"the-trust-will-provide-health-check-ups-and-e-rickshaw-facilities-to-pilgrims-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166265-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच व ई-रिक्शा की सुविधा देगा ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच व ई-रिक्शा की सुविधा देगा ट्रस्ट
Wed, 18 Nov 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेला की तैयारियों के लिए बैठक करते ट्रस्ट के पदाधिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट तीर्थ कपालमोचन की बैठक अनाज मंडी में हुई। इसमें 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं करने पर चर्चा की गई।
प्रधान विपिन सिंगला ने बताया कि मेले में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से 21 और 22 नवंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें डॉ. भंवर, डॉ. निशु सिंगला सहित अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए ट्रस्ट की ओर से 10 ई-रिक्शा निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। ये ई-रिक्शा व्यासपुर बस स्टैंड से मेला परिसर तक श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने की सुविधा देंगी। बैठक में मुकेश बंसल, राजेश मंगला, सुभाष अग्रवाल, विकास गुप्ता, प्रवीन मंगला, श्रवण सिंगला, दामोदर गुप्ता, आशीष सिंगला, कपिल गोयल, मनीष बंसल, नरेश गर्ग, विश्वबंधु गर्ग, मामचंद मंगला, बबला बंसल व विशाल बंसल मौजूद रहे।