फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging in the city creates problems, rain warning for 48 hours

Yamuna Nagar News: शहर में जलभराव से परेशानी, 48 घंटे बारिश की चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city creates problems, rain warning for 48 hours
श​​क्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साढ़े नौ घंटे तक लगातार हुई बारिश की वजह से एक बार फिर शहरवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बारिश से कोई जान माल की हानि न हो, इसके लिए प्रशासन ने आम जनता को सावधान रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।
वहीं सुबह साढ़े छह बजे से लेकर सोमवार शाम चार बजे तक जिले में 59 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी तहसील क्षेत्र में 80 एमएम, रादौर में 75 एमएम हुई। वहीं प्रतापनगर में सबसे कम 17 एमएम बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति नगर, गणेश नगर, ससौली रोड, जगाधरी का मटका चौक, बर्तन बाजार, नगर निगम कार्यालय के सामने बारिश की वजह से जलभराव हो गया। ताउ देवी लाल कांप्लेक्स की पार्किंग में भी कई घंटे तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगे टेलीफोन नंबर 01732-237801 पर किसी भी समय संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकेगी। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर तैनात कर्मचारी बारिश से नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से किसी क्षेत्र में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति की जानकारी जिला के उच्च अधिकारियों को तुरंत देंगें ताकि प्रशासन तुरंत बाढ़ बचाव कार्यों में जुट सकें। वहीं नहर कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01732-237837 बनाया गया है। यहां बाढ़ चेतावनी कक्षों से नदियों में बढ़ रहे जलस्तर की मात्रा की पूरी जानकारी होगी। यह बाढ़ चेतावनी कक्ष जिला के अधिकारियों को जलस्तर की मात्रा की जानकारी देंगें।
अधिकतम तापमान 8 डिग्री लुढ़का
रविवार रातभर बादल छाए रहे। सुबह साढ़े छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। सड़कें भी कीचड़ से सनी रही। सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। वाहन रेंगते हुए चले। दिनभर हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक लुढ़क कर 24 डिग्री पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री कम होकर 23 पर पहुंच गया। तापमान में हुई कमी ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दी है।

सभी ब्लॉक में बनाए कंट्रोल रूम
डीआरओ तरुण साहोता ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए सभी ब्लॉक में बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। एसडीएम कार्यालय रादौर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का इंचार्ज एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक को बनाया गया है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 01732-283899 है। सब डिवीजन व्यासपुर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष बीडीपीओ कार्यालय में स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नंबर 01735-297588 है। उपमंडल छछरौली के कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01735-293400 है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज छछरौली के एसडीएम हैं। नगर निगम में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01732-237841 व मोबाइल नंबर 9810336887 पर बाढ़ संबंधी जानकारी देकर मदद ली जा सकती है।
नदी क्षेत्र में न जाने जाने की अपील

डीसी पार्थ गुप्ता ने जिलावासियों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों को विशेषकर बच्चों को नदियों, नहरों, नालों व तालाबों की ओर न जाने दें, क्योंकि बरसात के मौसम में नदियों, नहरों, नालों व तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है व कोई भी अनहोनी हो सकती है। सभी को सावधान रहना जरूरी है।

अधिकारी बंद नहीं कर सकेंगे मोबाइल
डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कोई भी बरसात के मौसम के दौरान बिना अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़े व अपने मोबाइल हमेशा चालू हालत में रखेंगे। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रखे ताकि बाढ़ जैसी संभावित आपदा से बचने के लिए सभी की सेवाएं ली जा सके।

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

शक्ति नगर में बारिश में हुए जलभराव के बीच गुजरती कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed