फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging and bad street lights became an issue

Yamuna Nagar News: जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइटें बनी मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging and bad street lights became an issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड चार में जगाधरी का शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल हैं। दोनों में लोगों के मुद्दे भी अलग-अलग हैं। शहरी क्षेत्र में जलभराव तो ग्रामीण क्षेत्र में बिगड़ी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का मुद्दा है। नाले-नालियों की सफाई कहीं कचरा उठान न होने की दिक्कतें भी हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गलियों-सड़कों की समस्याएं हैं।
इनके समाधान का आश्वासन वार्ड के लोग पार्षद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों से चाह रहे हैं। वार्ड से लगातार दो बार कांग्रेस समर्थित पार्षद देवेंद्र सिंह वार्ड बीसी-ए महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं, वहीं कई अन्य दावेदार भी चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर-2018 के चुनाव से इस बार वार्ड में एक पोलिंग बूथ और 916 मतदाता बढ़े हैं। अक्तूबर-2018 में जहां 15 पोलिंग बूथ थे, वहीं अब 16 हो गए हैं। ऐसे ही पिछले चुनाव के समय 15985 मतदाता बढ़कर 16901 हो गए हैं। पिछले चुनाव में वार्ड बीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहा, वहीं इस बार बीसी-ए महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कई नेता वार्ड सामान्य वर्ग में आरक्षित होने कर सोच से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, पर उनके अरमान अधूरे रह गए। अब बीसी-ए महिला वर्ग से कई पुराने व नए चेहरे सामने हैं। इनमें कई पुरुष पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की पत्नी, बहन व बेटी हैं।
चनेटी के राजकुमार ने कहा कि भगवानगढ़-चनेटी लिंक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसी मार्ग पर दूर तक कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। दोनों वजह से आने-जाने में वाहन चालकों को हादसे की आशंका रहती है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। मार्ग के साथ जोहड़ की सफाई न होने से यह ओवरफ्लो होकर जलभराव करता है।
गढ़ी बंजारा के प्रीतम ने बताया कि नाले-नालियों की सफाई नहीं होती। केवल शिकायत करने पर ही नाले-नालियों की सफाई की जाती है। ऐसे में अधिकांश समय नाले-नालियां गंदगी से जाम रहती है, जिससे दुर्गंध के साथ मक्खी-मच्छरों की परेशानी होती है। बीमारी फैलने का भी खतरा है।
सूरजा राम ने कहा कि अब निगम चुनाव करीब आने पर स्ट्रीट लाइटें लग रहे है, पर उनकी संख्या पर्याप्त नहीं है। अधिकांश क्षेत्र में दूर तक स्ट्रीट लाइट नहीं है, जिससे शाम बाद अंधेरा रहता है। इस बीच महिलाओं, बच्चों सहित ग्रामीणों के आने-जाने में सड़क दुर्घटना व आपराधिक घटना होने का भय लगा रहता है।
संदीप कुमार ने कहा कि वार्ड में नाले-नालियों की सफाई कहीं कचरा उठान न होने जैसे दिक्कतें हैं। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गलियों-सड़कों की समस्याएं हैं। वार्ड के जो लोग पार्षद चुनाव लड़ने वाले हैं, उन से उक्त समस्याओं व दिक्कतों के समाधान का आश्वासन लेंगे। जो भी समस्याओं के हल करने का भरोसा देगा, उसे वोट देने का फैसला लेंगे।
गढ़ी बंजारा निवासी किरण बाला ने कहा कि किसी की मृत्यु होने पर दसाई पर महिलाओं के स्नान के लिए गांव में घाट होना चाहिए। ऐसा न होने से महिलाओं को परेशानी होती है। पूरा गांव के लोग लंबे समय से अलग-अलग जगह चक्कर काट चुके हैं, बावजूद इसके यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
निवर्तमान पार्षद देवेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकाल में वार्ड के लोगों ने जो मांगें व समस्याएं रखीं, उन पर वार्ड में करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। सदन की बैठकों में समस्याओं को रखा गया। वार्ड के जरूरी कामों में 85 फीसदी पूरे हो चुके हैं। इस बार पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी है, जिससे वार्ड के जो काम रह गए हैं, उन्हें भी पूरा कराया जाए।

वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 15 - 8691 - 7294 - 15985
2025- 16 - 9118 - 7783 - 16901
नई वार्डबंदी में क्षेत्र
गांधीनगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, विशाल नगर, वृद्धाश्रम गली, न्यू विजय कॉलोनी, विजय नगर, गढ़ी बंजारा, चनेटी, भगवानगढ़, बूड़िया में मीठाकुंआ मोहल्ला, पंचोलियान मोहल्ला, सेवाईयां मोहल्ला, राजपुतान मोहल्ला, मियावाला मोहल्ला, मोरिपुर मोहल्ला, मोहल्ला जुमा मस्जिद, बूड़िया सरकार, ओल्ड कमेटी, वाल्मीकि बस्ती, तेलीयान मोहल्ला, कुचहबंदी मोहल्ला, छोटा बाजार गुरु रविदास मंदिर, नजदीक गुरुद्वारा समीप, मोहल्ला महिगिरण, दुर्गेश्वरी भवानी मंदिर वाटर टैंक, सैनी फार्म, मोहल्ला अजायब सिंह, मोहल्ला पुरानी घास मंडी, मोहल्ला सोतीयान, मोहल्ला डागान, मोहल्ला मणियरण, मोहल्ला पधान, श्रीगोविंद राम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समीप, नजदीक जैन मंदिर, टपरों का मोहल्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed