{"_id":"699766add9a694138e099818","slug":"warned-to-intensify-agitation-if-demands-are-not-met-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-151665-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगें न मानने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगें न मानने पर आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सब अर्बन सब डिवीजन जगाधरी परिसर में वीरवार को डीसी रेट कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रोष जताया। यह प्रदर्शन वर्ष 2008 में पार्ट-2 श्रेणी में लगे कर्मचारियों को जबरन एचकेआरएनएल पोर्टल में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में किया गया।
यूनिट के प्रधान राजेश कश्यप ने कहा कि लंबे समय से विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को बिना सहमति और स्पष्ट नीति के एचकेआरएनएल पोर्टल में शामिल करना उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। कर्मचारियों का आरोप है कि इस प्रक्रिया से उनकी सेवा शर्तों, वेतनमान और भविष्य की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।
धरने में प्रधान विक्रम सिंह, सचिव राहुल धीमान, सुरेंद्र कुमार, नेत्रपाल, संदीप कंबोज, योगेश वर्मा और राजिंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में डीसी रेट व अन्य कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।