{"_id":"6aa84f2413a9e663870c406e","slug":"ucha-chandna-radaur-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162877-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 8.14 करोड़ से बनेगी ऊंचा चांदना-रादौर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 8.14 करोड़ से बनेगी ऊंचा चांदना-रादौर सड़क
Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क के निर्माण का शुभारंभ करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। ऊंचा चांदना से रादौर तक की सड़क के गड्ढों से जल्द राहत मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से करीब 8.14 करोड़ रुपये खर्च कर 17.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
मुस्तफाबाद से रादौर तक सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती थी। रात के समय गड्ढों के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता था। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।
इस सड़क पर ऊंचा चांदना, झाड़ चंदना, रपौली, काजीबांस, काबुलपुर, मसाना, सतगौली, खेड़ी लक्खा सिंह, अंटावा, बुबका, बसंतपुर, मंसूरपुर समेत अन्य गांव पड़ते हैं। गांव काबुलपुर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, संटी, विरेंद्र सिंह व अन्य का कहना है कि यह सड़क रादौर को सहारनपुर-पंचकूला हाईवे से जोड़ती है।
विज्ञापन
इसके अलावा रादौर से होते हुए लोग कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और दिल्ली समेत अन्य शहरों की ओर आवागमन करते हैं। सड़क के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि आसपास के 30 से अधिक गांवों के लोगों का सफर भी सुगम होगा।
मुस्तफाबाद-रादौर सड़क कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा की विधानसभा क्षेत्र में आती है। क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क की खस्ता हालत को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही थी। लोगों का कहना था कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया था और आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता था।
वर्जन:
पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 17.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 8.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम शुरू करा दिया है। कुछ दिन में ही इसका काम पूरा हो जाएगा। - श्याम सिंह राणा, कृषि मंत्री।