{"_id":"6aa8502a773b8808bd06b9d9","slug":"community-center-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162862-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सामुदायिक भवन का 44 लाख से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सामुदायिक भवन का 44 लाख से होगा निर्माण
Tue, 15 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते कृषि मंत्री राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। अस्पताल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर में नगर पालिका की ओर से करीब 44 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। निर्माण पूरा होने पर लोग शादी-विवाह, धार्मिक, सामाजिक और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन यहां कर सकेंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने में काफी परेशानी होती थी। कार्यक्रमों के लिए निजी स्थानों या अन्य जगहों की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इससे लोगों को अतिरिक्त खर्च और असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों ने अपनी मांग कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष भी रखी थी।
कस्बा निवासी जयपाल, रमेश, धनपत, संदीप और जसवंत ने बताया कि कई बार मौसम खराब होने पर परेशानी और बढ़ जाती थी। भवन का निर्माण होने से लोगों को अपने कार्यक्रमों के लिए एक निश्चित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं : राणा
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार के पास रादौर के विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं है। सरकार जनता की मांगों और जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। नगर पालिका को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त ग्रांट राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा होने क्षेत्र के लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने की सुविधा मिल सकेगी।