{"_id":"6aa850e0e7b9dfe7150fb3a8","slug":"torrential-rain-and-strong-winds-flattened-the-paddy-crop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162897-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश और तेज हवा ने धान की फसल बिछाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झमाझम बारिश और तेज हवा ने धान की फसल बिछाई
Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
झींवरहेड़ी गांव में बारिश के पानी से बिछी धान की फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। क्षेत्र में सोमवार की सुबह से नौ बजे से करीब दो घंटे हुई झमाझम बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। तेज हवा के कारण अधपकी धान की फसल जमीन पर बिछ गई। वहीं तेज हवा से कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित रहा।
किसान अजमेर सिंह, दर्शन लाल, राम कुमार, पवन कुमार, शमशेर सिंह, हरनेक सिंह और जसवंत सिंह ने बताया कि पानी में गिरी धान की फसल के दाने काले पड़ सकते हैं। कुछ दाने पकने से पहले ही खराब होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से फसल खराबे की गिरदावरी कराने की मांग की।
जड़ौदी, झींवरहेड़ी, महलांवाली, टीन का माजरा, शाहकमेशपुर, अरनौली और पौंटी समेत कई गांवों में चारा व गन्ने की फसल को भी नुकसान हुआ। झींवरहेड़ी के पास सफेदा का पेड़ उखड़कर पाबनी-जगाधरी मार्ग पर गिर गया। करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाकर रास्ता खुलवाया।