{"_id":"65b18dc88ee3e172e0050534","slug":"ward-closure-adhoc-committees-discussion-with-dc-on-29th-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-12873-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्डबंदी ः एडहॉक कमेटी की 29 को डीसी से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्डबंदी ः एडहॉक कमेटी की 29 को डीसी से चर्चा
Thu, 25 Jan 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर वार्डबंदी के लिए एडहॉक कमेटी की 29 जनवरी को बैठक बुला ली गई हैं। जो डीसी कार्यालय में डीसी की अध्यक्षता में होगी। इस बारे में डीसी कार्यालय की ओर से नगर निगम आयुक्त, एएमसी सहित निवर्तमान मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षदों व मनोनीत पार्षदों को पत्र भेज सूचित कर दिया गया है। हालांकि पहले यह बैठक 22 जनवरी को प्रस्तावित थी, पर उस दिन अवकाश घोषित होने के कारण बैठक की तारीख बदलकर 29 जनवरी कर दी गई है। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के पिछले सदन का कार्यकाल सात जनवरी को खत्म हो चुका है। कार्यकाल रहते वार्डबंदी का कार्य पूरा न होने से पार्षद नाराज हैं। उनका कहना है कि वार्डबंदी में देरी से चुनाव लटक सकते हैं और इसका असर विकास कार्यों पर पड़ेगा। इसलिए वार्डबंदी का कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। निवर्तमान पार्षदों में रामआसरा भारद्वाज, विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने कहा कि पिछली वार्डबंदी में सत्तापक्ष व विपक्ष दोनों ओर से पार्षद लेकर एडहॉक कमेटी बनी थी, किंतु इस बार एडहॉक कमेटी में केवल सत्ता पक्ष के ही निवर्तमान पार्षद हैं। इसलिए वार्डबंदी में मनमानी होने की आशंका है। वह मांग करेंगे कि वार्डबंदी को लेकर एडहॉक कमेटी की 29 जनवरी को होने वाली बैठक में विपक्ष के निवर्तमान पार्षदों को शामिल किया जाए। ताकि वार्डबंदी की कार्रवाई निष्पक्ष हो सके।
26 हजार की जनसंख्या को माना आधार
वार्डबंदी के कार्य में नगर निगम की 11 सदस्यीय टीम जुटी हुई है। टीम में उप निगम आयुक्त, सहायक नगर योजनाकार, नगर निगम के तीनों व नपा के भवन निरीक्षक, डीसीआइआरएम, चुनाव कानूनगो, जीआइएस लैब से स्टाफ लिया गया है। वार्डबंदी में उन वार्डों में जोड़ तोड़ संभावित है, जिनकी जनसंख्या 26 हजार से अधिक है। क्योंकि वार्डबंदी के लिए अधिकतम जनसंख्या 26 हजार को आधार माना गया है। यदि किसी वार्ड में जनसंख्या 28 हजार है तो उसमें से कुछ क्षेत्र कम जनसंख्या वाले वार्ड में जोड़ दिए जाने की संभावना है। इस तरह वार्डों के क्षेत्र में जोड़ तोड़ की आशंका में भावी पार्षद बेचैन हैं, क्योंकि पूर्व में भी सत्ता पक्ष पर वोट बैंक अनुसार जोड़तोड़ के आरोप लगे थे।
एडहॉक कमेटी में ये शामिल
पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी पहले ही गठित हो चुकी है। इसमें निवर्मतमान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, निवर्तमान डिप्टी मेयर रानी कालडा, वार्ड 22 से निवर्तमान पार्षद सविता कांबोज, वार्ड 18 से निवर्तमान पार्षद कुसुम लता व निवर्तमान पार्षद जगदीश विद्यार्थी शामिल हैं। वार्डबंदी के कार्य में इनकी सहमति जरूरी है। बाकायदा वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार होगा। जिस पर भी सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे। ड्राफ्ट को लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। तय समय के बाद ड्राफ्ट को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की बात की जाए तो अब 22 वार्ड हैं। नई अधिसूचना के मुताबिक इस बार भी संख्या इतनी ही रहेगी।