फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Voting message given through Tricolor March

Yamuna Nagar News: तिरंगा मार्च से दिया मतदान का संदेश

Fri, 10 May 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Voting message given through Tricolor March
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ग्रीन पार्क वेलफेयर एसोसिएशन, ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी, ग्रीन पार्क महिला किटी कमेटी व राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुरा कॉलोनी की ओर से संयुक्त रूप से तिरंगा मार्च निकाला गया। इस दौरान पहले करो मतदान, फिर करो जलपान...25 मई को क्या है, मतदान है मतदान है मतदान है..., भारत माता की जय हो, वंदे मातरम के नारे सुनाई दिए। मार्च में आठ साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जरूर जाएं।
रामपुरा प्राथमिक पाठशाला से तिरंगा मार्च शुरू हुआ। यहां से पहले ग्रीन पार्क फेस टू फिर ग्रीन पार्क फेस वन में पहुंचा। जहां सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी मार्च का अभिनंदन किया। आश्वासन दिया कि वह वोट डालने अवश्य जाएंगे। इसके बाद मार्च रामपुरा कॉलोनी में पहुंचा, यहां भी यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने गगनभेदी नारों से मतदाताओं में जोश भरने का काम किया। तिरंगा मार्च की समाप्ति पर सभी को शपथ दिलाई गई कि वह न केवल खुद मतदान करेंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों से भी आग्रह किया गया कि वह अपने अभिभावकों को जरूर मतदान करने के लिए भेजें। तिरंगा मार्च को संबोधित करते हुए ग्रीन पार्क वेलफेयर संगठन एवं ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान दविंदर मेहता ने कहा कि चुनाव आयोग करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है, ताकि लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपना योगदान दें, लेकिन 50 से 60 प्रतिशत मतदाता ही अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्मी का बहाना बनाकर हम अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकते, क्योंकि इसी गर्मी में अगर हमें अपने परिवार के सुख-दुख में शामिल होना पड़े तो हम जरूर पहुंचते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम इस चुनाव रूपी महापर्व में शामिल होकर अपने मत का प्रयोग जरूर करें। इस मौके पर नरेश मेहता, स्वर्ण सिंह कंबोज, सुभाष दत्ता, जगदीश दत्ता, ओम प्रकाश भाटिया, सुरेंद्र वर्मा, महेश सिंघल, नरेश नागपाल, अशोक मक्कड़, पुष्पेंद्र बहल, सुरेंद्र सिंह,अरुण कपिल, देवेंद्र पुरी ,एसपी सैनी, दीपक सचदेवा, प्राचार्य अनिल कुमार, अध्यापक राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed