फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Villager put matterial to build religious place in school

सरकारी स्कूल में धार्मिक स्थल बनाने को ग्रामीणों ने गिराई सामग्री

Mon, 14 Dec 2015 11:48 PM IST
बिलासपुर/ब्यूरो
बिलासपुर/ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खंड बिलासपुर के गांव हैबतपुर खेड़ा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में गांव के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति धार्मिक स्थल बनाने को लेकर स्कूल के मुख्याध्यापक व अध्यापक सोमवार को बिलासपुर एसडीएम गिरीश कुमार से मिले। उन्होंने एसडीएम से मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। स्कूल के मुख्याध्यापक रामकुमार, अध्यापक प्रवीन कुमार, राजेश ने एसडीएम को दी शिकायत में कहा कि गांव के कुछ लोग स्कूल में धार्मिक स्थल के निर्माण बारे उनके पास आए। इस दौरान वह स्कूल में धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर अड़ गए।


अध्यापकों ने उन्हें समझाते हुए कहा कि इसके लिए वह संबधित विभाग व उच्च अधिकारियों से अनुमति लें, तभी निर्माण हो सकता है। इसके बाद भी ग्रामीण उनकी बात को अनसुना कर रविवार को छुट्टी के दिन स्कूल प्रांगण में रेत, बजरी व ईंटें गिराकर चल गए। मुख्य अध्यापक रामकुमार ने बिलासपुर एसडीएम से उचित कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम गिरीश कुमार ने अध्यापकों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि वह इस बारे में जल्द की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाएंगे। अध्यापकों का कहना है कि स्कूल प्रांगण में धार्मिक स्थल का निर्माण होने से बच्चों की पढ़ाई में बाधा आएगी, क्योंकि उस में समय समय पर धार्मिक आयोजन होंगे। इससे स्कूल का वातावरण प्रभावित न हो, इसके लिए अध्यापकों की ओर से इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिख कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed