फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Uproar among pregnant women due to lack of ultrasound

Yamuna Nagar News: अल्ट्रासाउंड न होने पर गर्भवतियों का हंगामा

Wed, 07 Feb 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 07 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar among pregnant women due to lack of ultrasound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर मंगलवार को गर्भवतियाें व उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि सुबह से भूखे बैठे रहने के बाद भी दोपहर तक अल्ट्रासाउंड नहीं होते। अल्ट्रासाउंड करने वालीं महिला डॉक्टर दोपहर सवा एक बजे अस्पताल में पहुंचीं। लोगों ने मामले की शिकायत पीएमओ को दी और इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी करने की बात कही।
स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे जिले में केवल एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन है। यह मशीन भी मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन में लगी है। जिला अस्पताल के अलावा सब डिवीजन अस्पताल जगाधरी व जिलेभर की सभी सीएचसी से गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए यमुनानगर भेजा जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी 36 गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचीं थीं। दोपहर सवा एक बजे तक अल्ट्रासाउंड करने वालीं डॉक्टर नहीं पहुंचीं। हताश होकर गर्भवतियों के पति टेही गांव के मनीष, जगाधरी के परविंद्र सिंह, झंझेड़ा निवासी रामकुमार, कांसापुर के प्रेम कुमार व खालसा निवासी उत्कर्ष व केसर नगर के नंदू कुमार शिकायत लेकर पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला के कार्यालय में पहुंचे। वहां पर उन्होंने रोष जताते हुए अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी वापस भेज दिया था : मनीष
टेही गांव के मनीष ने बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसका उपचार जगाधरी के अस्पताल में डॉ. पूनम चौधरी से चल रहा है। वह दो दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल में आ रहे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे उन्हें यह कह कर वापस भेज दिया था कि उनका टारगेट पूरा हो गया है। अब कल आना। मंगलवार सुबह वह आठ बजे ही अस्पताल में आ गए थे। उन्हें पहली पर्ची अल्ट्रासाउंड केंद्र के कर्मचारी को दी थी।सुबह से बैठे हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड करने वालीं डॉक्टर ही नहीं आईं। अब उन्हें बुधवार को फिर से आना होगा। यहां व्यवस्था काफी खराब है।

दो दिन से चक्कर काट रहा हूं : नंदू कुमार
केसर नगर के नंदू कुमार ने बताया कि वह पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो दिन से चक्कर काट रहा है। सोमवार दोपहर एक बजे भी उन्हें बिना अल्ट्रासाउंड के वापस भेज दिया था। वह सुबह 10 बजे से अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर ही नहीं आई। अल्ट्रासाउंड के लिए पत्नी को खाली पेट बुलाया गया था। दोपहर सवा एक बजे डॉक्टर संजना दुआ ने उन्हें बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन का की-बोर्ड खराब है, इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे। कोई सही बात बताता ही नहीं है कि अल्ट्रासाउंड होंगे भी या नहीं।

की-बोर्ड खराब था : संजना दुआ
अल्ट्रासाउंड करने वालीं डॉक्टर संजना दुआ ने बताया कि सोमवार को मशीन में खराबी आ गई थी। इस बारे में ईमेल कर दी थी। मैंने आधे दिन की छुट्टी ली थी। हम इंजीनियर का इंतजार कर रहे थे, इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। कर्मचारियों ने मरीजों को मशीन खराब होने से अवगत नहीं कराया।

डॉक्टर ने मशीन खराब होने की जानकारी नहीं दी : पीएमओ
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि अल्ट्रासाउंड की मशीन का कोई पार्ट खराब था या नहीं इस बारे में डॉ. संजना दुआ ने ईमेल या फोन से कोई जानकारी नहीं दी। मशीन खराब थी तो उन्हें सुबह समय पर अस्पताल आना चाहिए था। उन्होंने आधे दिन की छुट्टी किसे बताकर ली. यह भी जानकारी में नहीं है। यदि अल्ट्रासाउंड नहीं होने थे तो उन्हें अपने स्टाफ को बताना चाहिए था। हम गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड पैनल के निजी अस्पताल से करवा देते। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed