{"_id":"66a1b2a04c7ead17f1004016","slug":"two-youths-stole-rs-49980-from-their-account-by-changing-their-debit-cards-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-122545-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से उड़ाए 49980 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने खाते से उड़ाए 49980 रुपये
Thu, 25 Jul 2024 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर रोड कैंप स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर दो युवकों ने शादीपुर निवासी कुर्बान की पत्नी रोशनी का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 49,980 रुपये निकाल लिए। जब उसे अपने खाते से पैसे निकलने का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कुर्बान ने बताया कि उसकी पत्नी रोशनी का रादौर रोड स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। वह घरेलू सामान लेने के लिए 22 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ रादौर रोड स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने के लिए गया था। इस दौरान एटीएम से पैसे नहीं निकलने के कारण जब वह वहां से चलने लगे तो दो युवकों ने उनकी सहायता करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने आरोपियों को अपना डेबिट कार्ड दे दिया। इस दौरान आरोपियों ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। पैसे न निकलने पर वह घर वापस आ गए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 49,980 रुपये निकलने का संदेश आया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।