फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two woman Quarreled, one alleged to another woman husband to beaten her

दो महिलाओं में झगड़ा, एक ने दूसरे के पति पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two woman Quarreled, one alleged to another woman husband to beaten her
क्षेत्र में पानी भरने के लिए दो महिलाओं में झगड़ा हो गया। इसके बाद एक महिला ने दूसरी महिला के पति पर घर में घुसकर मारपीट करने और दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति व उसकी पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। उनके घर के पास गली में पेयजल के लिए नल लगा हुआ है। 28 मार्च को दोपहर 12 बजे वह बाल्टी लेकर नल पर पानी भरने के लिए आई। तभी वहां पर पड़ोस में रहने वाली नजमा आई। आरोप है कि उसने उसे नल से पानी भरने नहीं दिया और उसकी बाल्टी छीनकर फेंक दी। स्वयं नल से पानी भरने लगी। आरोपी ने उसे नल से पानी भरने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह खाना बनाने के लिए दूसरे के घर से थोड़ा पानी लेकर घर आ गई। महिला ने बताया कि करीब दो बजे वह अपने घर पर काम रही थी। तभी आरोपी नजमा का पति वसीम उनके घर में घुस आया। उसने डंडे से उसकी पिटाई की और उससे अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर किसी ने उसे नहीं बचाया। महिला ने बताया कि उसने इसकी सूचना अपने भाई को दी। उसका भाई ने मौके पर आकर उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया और उसका मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed