फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth arrested in forest with one quintal of meat

Yamuna Nagar News: जंगल में एक क्विंटल मांस के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested in forest with one quintal of meat
कन्यावाला जंगल में पकड़ा गया आरोपी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। कन्यावाला के जंगल में पशु काटने सूचना पर पुलिस एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। वहीं उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक क्विंटल मांस के साथ मांस काटने के औजार बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी गांव पिपली माजरा निवासी इकराम पर प्राथमिकी दर्ज की है। मलिकपुर खादर निवासी गौ रक्षा दल के अध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कन्यावाला के जंगल में कुछ लोग पशु काट रहे हैं। इसके बाद उन्होंने प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और गोरक्षा दल के सदस्यों ने जंगल में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान जंगल की ओर से दो बाइक आती दिखाई दीं।
विज्ञापन

टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने बैग और प्लास्टिक के कट्टे नीचे फेंक दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए जंगल की ओर भागने लगे। टीम ने उनका पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गांव पिपरी माजरा निवासी नाम इकराम बताई। वहीं साथियों के नाम मलिकपुर खादर निवासी अनीष और जलाहू माजरा निवासी पप्पू बताए। पुलिस ने दो बैग और एक प्लास्टिक कट्टा बरामद किया है, जिनमें पन्नियों में मांस भरा हुआ था। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लोहे की कस्सी, चाकू-छुरी और पशु बांधने की रस्सियां भी मिलीं।
जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि मौके से भागे आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद मांस किस जानवर का है, इसकी जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed