फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two teachers have the responsibility of teaching 457 students

Yamuna Nagar News: दो अध्यापकों पर 457 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी

Sun, 04 Aug 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two teachers have the responsibility of teaching 457 students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के सरकारी स्कूलों से अध्यापकों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ठीक यही हालात राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक स्कूल शादीपुर के हैं, जहां 457 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए महज दो ही अध्यापक हैं। जिन पर पढ़ाने के साथ बीएलओ, मिड डे मील व स्कूल की डाक व कार्यालय के काम भी हैं।
स्कूल के जेबीटी भूषण जगदीप ने बताया कि यहां बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांच तक 457 विद्यार्थी पढ़ते हैं। पहले 12 अध्यापक थे। इनमें से 10 अध्यापकों का तबादला होने से उनके व एक अध्यापिका के अलावा स्कूल में कोई स्टाफ नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार ने उनकी ड्यूटी बीएलओ के लिए भी लगा रखी है।
विज्ञापन

एक अध्यापिका मिड डे मील व कार्यालय की डाक भी देखती हैं। इससे स्कूल के विद्यार्थियों की पढ़ाई को नुकसान हो रहा है। इस बारे शिक्षा विभाग को अवगत कराया जा चुका है, पर अभी तक कोई अध्यापक व स्टाफ यहां नियुक्त किए गए। उन्होंने बताया कि पंचकुला से अतिथि अध्यापक यहां आने के लिए तैयार हैं, पर सरकार उन्हें भेज नहीं रही। अगर जल्द स्कूल में अध्यापकों व स्टाफ की नियुक्ति नहीं की गई तो विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसलिए शिक्षा विभाग व सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed