फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two married women were thrown out of the house for not meeting the demand of dowry

Yamuna Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two married women were thrown out of the house for not meeting the demand of dowry
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनभर लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर की रीटा रानी ने अपने पति हिसार की रूप नगर कॉलोनी निवासी सुमित खुराना, ससुर रमेश खुराना, रमेश खुराना, सास बीना, ननद सुनीता खुराना, आशु मेहता, मीनू, अजय, यशु के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रीटा रानी ने बताया कि उसने 19 नवंबर 2019 को सुमित खुराना से अरेंज मैरिज की थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का सामान दिया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वालों ने उसे नीच जाति की कह कर बुलाना शुरू कर दिया। साथ ही कम दहेज लाने को लेकर भी ताने मारने लगे। शादी के बाद से उसके पास दो लड़कियां पैदा हुई जिनमें से छोटी लड़की की मौत हो चुकी है। पति कहता है कि उसे मेडिसिन सप्लाई का काम करना है जिसके लिए कार की जरूरत है। परंतु उसके मायके वाले उनकी कार की मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन

रीटा का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला को रखा हुआ है। आरोपी उसे धमकी देते थे कि यदि वह बिना दहेज के घर आई तो उसे जान से मार देंगे। जून 2022 में वह ससुराल गई तो उसे तंग किया जाने लगा। खाने को उसे भोजन भी नहीं दिया जाता था। आरोप है कि 30 जुलाई को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में लोहारन मोहल्ला की पूनम ने बताया कि उसकी शादी लव शर्मा से हुई थी। परंतु शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लव शर्मा, ससु रमाकांत, सास शोभा व धीरज व उसकी पत्नी दीक्षा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed