{"_id":"6aaee51ee04a2cbb7d067cc9","slug":"meritorious-students-apply-for-the-scholarship-by-november-30-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163161-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन करें मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन करें मेधावी
Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। डीसी प्रीति ने बताया कि सभी वर्गों के विद्यार्थी 30 नवंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11वीं या डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले पर 8,000 रुपये मिलेंगे। 12वीं में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के लिए 8,000 रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 9,000 और चिकित्सा एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
स्नातक में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर के लिए 9,000, इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए 11,000 तथा चिकित्सा एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए 12,000 रुपये मिलेंगे। पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों के लिए 10वीं में शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक और पिछड़ा वर्ग-बी के लिए क्रमश: 80 और 75 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। दोनों वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को 8,000 रुपये वार्षिक मिलेंगे।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत (शहरी) और 75 प्रतिशत (ग्रामीण) अंक जरूरी हैं तथा उन्हें भी 8,000 रुपये वार्षिक दिए जाएंगे। आवेदन के साथ जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवास, परिवार पहचान पत्र, फोटो, बैंक पासबुक, वर्ष 2026 की मार्कशीट, पहचान पत्र और चार लाख रुपये से कम वार्षिक आय का प्रमाणपत्र लगाना होगा। जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उनके कार्यालय या दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।