फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two gold rings stolen from the house

Yamuna Nagar News: घर से चुराई सोने की दो अंगूठियां

Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two gold rings stolen from the house
यमुनानगर। सेक्टर-18 पार्ट-2 स्थित घर से सोने की दो अंगूठियां चोरी हो गईं। घर की मालकिन ने चोरी का आरोप एक महिला पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में रीना ने बताया कि उनके घर पर चुना भट्टी निवासी मुस्कान का आना-जाना था। वह 14 अक्तूबर को किसी काम से बाहर गई थी। घर लौटने पर सोने की दो अंगूठियां चोरी मिलीं। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


चार किसानों के खेत से तार ले गए चोर
यमुनानगर। थाना व्यासपुर के गांव नगली-264 में चार किसानों के खेतों से बिजली के तार चोरी हो गए। पुलिस ने बिजली निगम एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।शिकायत में व्यासपुर से बिजली निगम एसडीओ धर्मवीर यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव नगली 264 में लगे फीडर से बिजली के तार चोरी कर लिए गए हैं। निरीक्षण करने पर पाया कि किसान रामेश्वर, राजकुमार, कश्मीरी राम व मुकेश के खेतों से तार चोरी हैं। वहीं थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव टोडरपुर में ट्रांसफार्मर से कंडक्टर चोरी हो गया। एसडीओ सुमित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र से राशन व बर्तन चोरी
यमुनानगर। थाना जठलाना क्षेत्र के गांव नागल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से राशन व बर्तन चोरी कर लिए गए। पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रेनू ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से एक क्विंटल गेहूं, एक सिलिंडर, दो कूकर, पांच कटोरी-चम्मच, चार भगुने, एक दीवार घड़ी, एक ब्ल्यूटूथ व अन्य सामान चोरी हो गया। इसका पता आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचने पर चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed