फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two from Yamunanagar also included among the people deported from America

Yamuna Nagar News: अमेरिका से डिपोर्ट हुए व्यक्तियों में यमुनानगर के भी दो शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two from Yamunanagar also included among the people deported from America

विज्ञापन
यमुनानगर। अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 33 लोगों में दो यमुनानगर जिले के रहने वाले है। जिला प्रशासन भी उनकी तलाश में जुट गया है। इसके लिए दोनों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भारत डिपोर्ट किया था। अमेरिका से डिपोर्ट 205 लोगों में 33 हरियाणा के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। इनमें दो व्यक्ति यमुनानगर के भी शामिल हैं। इनमें से एक युवक चुहड़पुर और दूसरा हैबतपुर का रहने वाला वाला है लेकिन अभी तक गांव में इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की है। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि इस सूची में यमुनानगर के दो व्यक्ति शामिल हैं। उनके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता ने बताया कि सूची में यमुनानगर के दो व्यक्तियों के होने की जानकारी मिली है। अभी दोनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed