फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two brothers died in a clash between two trollys

दो ट्रॉलों की भिडंत में दो भाइयों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died in a clash between two trollys
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर वीरवार को सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में दूसरे ट्रॉले से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई की ट्रॉले के परखच्चे उड़ गए। जबकि ट्रॉले में बैठा क्लीनर व उसका भाई बुरी तरह फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को ट्रॉले की बॉडी तोड़कर बाहर उन्हें निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत की हनुमान कॉलोनी निवासी विजय शर्मा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। बुधवार रात करीब दस बजे वह अपने ट्रॉले में कोरसेंट लेने के लिए पानीपत से प्रतापनगर के लिए चला था। उसके साथ उसका साथी बुड़िया क्षेत्र के गांव सुघमाजरी निवासी गौरव व उसका भाई राहुल था। राहुल को यमुनानगर उतारना था। वीरवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे जब वे सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर दामला के नजदीक पहुंचने पर उसे गाड़ी के टायर में पटाका होने की आवाज सुनाई दी। इस पर उसने अपना ट्रॉला सड़क पर साइड में रोक लिया। ट्रॉले से उतरकर उसने टायर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सड़क किनारे जाकर लघुशंका करने लगा। तभी सामने से एक ट्रॉला बहुत तेज गति से आया और सीधी टक्कर उनके ट्रॉले में मार दी। दूसरे ट्रॉले की गति इतनी अधिक थी कि उसके ट्रॉले के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उसका साथी गौरव व उसका भाई राहुल अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद उसने लोगों की मदद से बुरी तरह फंसे अपने साथी व उसके भाई को निकाला। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। उसने एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों के मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी विजय का कहना है कि दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed