फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two and a half lakh rupees grabbed, Yamunanagar

प्लाट बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees grabbed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की चौधरी कॉलोनी में 110 गज का प्लाट का सात लाख रुपये में सौदा तय कर एक व्यक्ति ने बयाने के रूप में लिए ढाई लाख रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री कालोनी निवासी विवेक कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को चौधरी कालोनी निवासी राजेश कुमार के साथ चौधरी कालोनी स्थित 110 गज के प्लाट का सात लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। बयाने के तौर पर उसने आरोपी को ढाई लाख रुपये दिए थे। प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के लिए 15 मार्च तय की गई थी। बाकी रकम रजिस्ट्री होने पर देनी तय की गई थी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री करवाने के लिए 15 मार्च को वह मौके पर पहुंच गया। लेकिन आरोपी रजिस्ट्री के लिए मौके पर नहीं आया। उसने आरोपी को फोन किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इस पर उसने छानबीन की। छानबीन करने पर उसे पता चला कि आरोपी ने पहले ही प्लाट को बेचने का सौदा अरुण कुमार मित्तल के साथ भी किया हुआ है। आरोपी ने उससे से भी बयाना राशि वसूल की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसके हक में भी बैनामा नहीं बनवाया। इस पर अरुण कुमार मित्तल ने कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। इस पर उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने उसके रुपये वापस देने से मना कर दिया और गाली गलौच की। आरोपी ने दोबारा रुपये मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।

शहर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed