फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two accused arrested for opening fire at a tyre showroom

Yamuna Nagar News: टायर शोरूम पर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for opening fire at a tyre showroom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की रामपुरा कॉलोनी स्थित सब्बरवाल टायर्स शोरूम पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में सीआईए-2 को सफलता मिली है। टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर वारदात के मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के जिला मधुबनी के ठाकुर बिशनपुरा निवासी राजेश कुमार और राजस्थान के जिला बहरोड़ के खादाब कोठपुतली निवासी सरजीत के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और मामले की कई अन्य कड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई की रात रामपुरा कॉलोनी स्थित सब्बरवाल टायर्स शोरूम पर बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की थी। वारदात के बाद शोरूम के बाहर इनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चस्पा किया गया था। पर्चे में लिखा था कि यह सिर्फ ट्रेलर है, अगली गोली तेरे दिमाग में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शहर थाना यमुनानगर में रंगदारी और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed