फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two 12th class students drowned when they went to take bath in the Western Yamuna Canal

Yamunanagar: पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए 12वीं के दो छात्र डूबे, गोताखोरों की मदद से किशोरों के शव निकाले

Fri, 03 May 2024 04:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 03 May 2024 04:49 PM IST
सार

पश्चिमी यमुना नहर में कृष व मयंक नहाते हुए नहर में ज्यादा अंदर चले गए। गहराई होने के कारण वहां पर पानी के कुंड बने हुए थे। दोनों ही खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए।

विज्ञापन
Two 12th class students drowned when they went to take bath in the Western Yamuna Canal
नहर में डूबने से दो छात्रों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के प्रतापनगर खंड के भूड़कलां में ताउ देवी लाल हर्बल पार्क के पास पश्चिमी यमुना नहर में आज दोपहर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्र डूब गए। दोनों छात्र अपने सात-आठ अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में गए थे। नहाते समय भंगेड़ा गांव निवासी 17 वर्षीय कृष और कड़कौली निवासी 17 वर्षीय मयंक गहराई में चले गए।

विज्ञापन


नहाते समय दोनों डूबने लगे तो बाकी छात्र घबरा कर बाहर आ गए। वह उन्हें बचाने के लिए लोगों से मदद मांगने लगे। परंतु इससे पहले की कोई मदद के लिए आगे आता दोनों पानी में डूब गए। सूचना पाते ही दोनों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नहर से निकाल लिए गए। दोनों का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कृष व मयंक के अलावा जो अन्य छात्र नहर में नहाने गए थे वह सभी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापनगर के छात्र हैं। सभी छात्रों का 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तीन दिन पहले ही आया था। सभी अब 12वीं कक्षा में हुए थे। आज दोपहर करीब एक बजे सभी पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए भूड़कलां में गए थे। जहां पर सभी पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान कृष व मयंक नहाते हुए नहर में ज्यादा अंदर चले गए। गहराई होने के कारण वहां पर पानी के कुंड बने हुए थे। दोनों ही खुद को संभाल नहीं सके और पानी में डूब गए। अन्य छात्रों द्वारा शोर मचाने पर वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।


किसान हैं दोनों बच्चों के पिता
नहर में जो दोनों छात्र डूबे हैं उनके पिता किसान हैं। कृष के पिता मदन कुमार खेती करते हैं। साथ ही पशुओं की डेयरी भी चलाते हैं। कृष की मां आशा वर्कर हैं। एक छोटा भाई है जो स्कूल में पढ़ रहा है। वहीं मयंक के पिता बृजेश भी किसान हैं। मां बीमा देवी घर पर ही रहती है। 14 साल की छोटी बहन है, जो स्कूल में पढ़ रही है।

बच्चों की तलाश जारी है: सतनाम सिंह
थाना प्रतापनगर के एसएचओ सतनाम सिंह का कहना है कि दोनों किशोरों के शव गोताखोरों ने निकाल लिए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। दोनों का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed