फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Twincity becomes Rammay, city immersed in celebration

Yamuna Nagar News: ट्विनसिटी हुई राममय, जश्न में डूबा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Twincity becomes Rammay, city immersed in celebration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अयोध्या के श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। जिसके चलते शहर में सोमवार को दिन में ही दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। घरों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर टीवी व बड़ी स्क्रीन पर जैसे ही श्रीराम लला की छवि दिखी तो रामभक्त खुशी में ढोल बजवाकर नाचते कहीं लड्डू व अन्य मिष्ठान बांट पटाखे जलाते और आतिशबाजी करते दिखे। मंदिरों में श्रीरामचरित मानस पाठ व हवन के साथ भजन-कीर्तन पर महिलाएं, बच्चे व अन्य श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं दिनभर सड़कों पर हाथ व वाहनों पर ध्वज लिए युवाओं की टोलियां जय श्रीराम के नारे लगाती दिखीं। समारोह से एक दिन पहले रविवार से ही शहर से गांव भगवा रंग के श्रीराम, श्रीराम दरबार, हनुमान जी के ध्वजों से सज गए थे। सोमवार को भी कई मार्गों पर गलियों को भगवा रंग के गुब्बारों व ध्वजों से सजाया गया। ऐसे ही जगाधरी में टाउन चौक, रेलवे बाजार, खेड़ा बाजार पूरी तरह भगवा रंग के गुब्बारों व ध्वजों से सजा दिखा। खेड़ा मंदिर को पूरी तरह रंग बिरंगे फूलों व चुनरियों से सजाया गया। खेड़ा बाजार चौक को पंडाल लगाकर श्री रामलीला कमेटी जगाधरी ने लाइटों व सजावटी झूमरों से सजाया। जहां शाम बाद रंग बिरंगी लाइटों की लड़ियों से आकर्षक नजारा बन गया।

दीपावली जैसे घरों व धार्मिक स्थलों पर जले दीये
शाम छह बजे के बाद लगभग हर घर व मंदिर में दीपावली जैसे राम भक्तों ने दीये जलाए। कई जगह सामूहिक रूप से संगठनों ने दीपदान के कार्यक्रम किए। ऐसे ही रेलवे रोड स्थित गीता भवन मंदिर, कपाल मोचन के श्रीराम मंदिर, साढौरा के देवी मंदिर, सरस्वती नगर के सरस्वती धाम में सामूहिक रूप से सैकड़ों-हजारों दीप जलाए गए। साथ ही सुबह से शुरू हुआ मंदिरों व घरों में पूजन व भजन कीर्तन सहित पटाखे जलाने व आतिशबाजी करने का सिलसिला रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


श्रीरामलला की छवि दिखते ही हुए भावुक
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कार सेवा करने वालों सहित अन्य कई राम भक्तों के टीवी व जगह-जगह लगी बड़ी स्क्रीन पर श्रीराम लला की छवि दिखते ही आंसू छलके नजर आए। कई बुजुर्गों की आंखें नम नजर आईं। आंदोलन के दौरान कार सेवा कर चुके अश्वनी शर्मा, शिवप्रताप बजाज, लक्ष्य बिंद्रा ने कहा कि इस क्षण का राम भक्तों को 500 वर्ष से इंतजार था, जिसे देख भावुक होना स्वाभाविक है। क्योंकि यह क्षण कईयों ने बलिदान व संघर्ष के बाद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed