फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Truck driver arrested in case of illegal urea supply

Yamuna Nagar News: अवैध यूरिया सप्लाई के मामले में ट्रक चालक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested in case of illegal urea supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब से अवैध यूरिया खाद सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के फतेहपुर गांव निवासी दिलबाग सिंह के रूप में हुई। जांच करने पर ट्रक से कुल 544 बैग यूरिया के बरामद किए गए। सभी बैग में पंजाब मार्का का कृषि योग्य यूरिया था। यह यूरिया खाद बिना बिल व बिल्टी के सप्लाई किया जा रहा है। पूछताछ में ट्रक चालक इसका कोई बिल व बिल्टी नहीं दिखा पाया। जांच में सामने आया कि यह यूरिया खाद पंजाब के रूपनगर की नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नया मगंल से अवैध रूप से करेहड़ा खुर्द स्थित एमएस खाद स्टोर के लिए भेजा गया था। स्टोर में सप्लाई के लिए ट्रक चालक की मदद टोडरपुर निवासी सोनू द्वारा की जानी थी। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक दिलबाग के साथ टोडरपुर निवासी सोनू को भी नामजद किया है। सोनू अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जबकि गिरफ्तार ट्रक चालक दिलबाग को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विषय विशेषज्ञ (शस्य) हरीश पांडे ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि करेहड़ा खुर्द के पास अवैध यूरिया खाद से भरा एक ट्रक पकड़ा हुआ है। यह ट्रक चांदपुर निवासी आशिक गुर्जर की शिकायत पर करेहड़ा खुर्द स्थित एमएस खाद स्टोर के बाहर से पकड़ा गया था। इसके बाद उप कृषि निदेशक के आदेश वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आधे अधूरे पंजाब के नंबर का एक ट्रक दिखाई दिया। ट्रक तिरपाल से ढका हुआ था। ट्रक के अंदर पंजाब मार्का के कृषि योग्य यूरिया के बैग भरे हुए थे। इस दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए ट्रक चालक दिलबाग सिंह से खाद के बिल व बिल्टी मांगे गए। लेकिन ट्रक चालक बिल व बिल्टी नहीं दिखा पाया। ट्रक के अंदर भरे यूरिया खाद के बैगों की जांच की गई। जांच करने पर ट्रक से 45-45 किलोग्राम के 544 पंजाब मार्का यूरिया के बैग बरामद किए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद के सैंपल लिए। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि यह खाद रूपनगर के नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड नया मगंल से ट्रक में लोड किए गए थे। यहां सप्लाई करने में टोडरपुर निवासी सोनू उसकी मदद करता। कृषि विभाग के अधिकारी हरीश पांडे ने बताया कि यह खाद अवैध है। पंजाब से अवैध रूप से इसकी यहां तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मामले में नामजद किया है।
विज्ञापन


फैक्ट्रियों में इस्तेमाल किया जाना था कृषि योग्य यूरिया
कृषि विभाग के अधिकारियों को शक है कि पंजाब से सप्लाई किया गया यह खाद यहां फैक्ट्रियों में इस्तेमाल किया जाना था। यह खाद पंजाब मार्का का कृषि योग्य यूरिया है। कृषि योग्य यूरिया पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है, जबकि फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले यूरिया पर यह अनुदान नहीं दिया जाता। इसलिए कुछ फैक्ट्री मालिकों द्वारा अवैध रूप से कृषि योग्य यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है। कृषि विभाग के अधिकारी हरीश पांडे का कहना है कि फैक्ट्रियों में अवैध रूप से हो रहे कृषि योग्य यूरिया की सप्लाई रोकने के लिए वे प्रयासरत है। आरोपी चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में इस अवैध धंधे में जुड़े अन्य आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले में आरोपी ट्रक चालक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाया जाएगा। आरोपी सोनू की तलाश की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा।


- एसआई यूनिस अली, जांच अधिकारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed