फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Transporters will not pay the cost of filling, emptying the carriage, Yamunanagar

गाड़ी भरने, खाली करने का खर्चा नहीं देंगे ट्रांसपोर्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Transporters will not pay the cost of filling, emptying the carriage, Yamunanagar
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की बैठक में मौजूद शहर के ट्रांसपोर्टर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर जिले के ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को बैठक की। बैठक में गाड़ी भरने और खाली करने का खर्च नहीं देने का निर्णय लिया गया।
जिला इकाई के अध्यक्ष प्रवीण कंबोज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने एकमत से इस फैसले पर अपनी सहमति जताई। प्रधान कंबोज ने कहा कि परिवहन क्षेत्र अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है और हमें परिवहन व्यवसाय में निहित कमजोरियों को दूर करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और विभिन्न तरह के प्रतिबंधों ने अर्थव्यवस्था, खपत और मांग को कमजोर कर दिया है। वहीं डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रक वाले के माल भाड़े से जबरन लोडिंग और अनलोडिंग चार्ज, चाय पानी, डाला, गद्दी, कांटा पर्ची, मुंशियाना इत्यादि काट लिए जाते हैं। यह न तो तर्कसंगत और न ही नैतिक है। यह गाड़ी वालों का शोषण है। यह परिवहन संचालन की आर्थिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी ने छोटे ट्रक ऑपरेटरों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवरों और ऑपरेटरों को बचाने के लिए एआईएमटीसी सर्वसम्मति से अव्यवहारिक खर्च बंद करने का फैसला लिया है। गाड़ी वालों को केवल सामान ट्रांसपोर्ट करने का भाड़ा मिलता है। गाड़ी भरने और खाली करने वालों का खर्च देने का दायित्व सामान के मालिक का होता है।

बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि फैक्टरी में जब माल तैयार हो तभी गाड़ी मंगवाएं। कुछ फैक्टरी मालिक कई दिन पहले गाड़ी मंगवा लेते हैं। ऐसे में मोटर मालिक को नुकसान उठाना पड़ता है। बैठक में मुद्दों पर जताई गई सहमति की एक प्रति जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और कराधान विभाग के जिला अधिकारी के पास भेजी गई है। इस मौके पर ताराचंद सैनी, गुरबाज पहलवान, केएफसी से बाली कंबोज, श्याम मेहता, बंटी, कीर्ति शर्मा, राजू, प्रिंस, उमेश कंबोज, लखी खत्री, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed