फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Trains delayed for hours due to disruption in Ambala-Ludhiana track, passengers troubled

Yamuna Nagar News: अंबाला-लुधियाना ट्रैक बाधित होने से ट्रेनें घंटों लेट, यात्री रहे परेशान

Mon, 03 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Trains delayed for hours due to disruption in Ambala-Ludhiana track, passengers troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अंबाला-लुधियाना रेल लाइन पर साधुगढ़-सरहिंद रेलवे स्टेशन के बीच कोयले से भरी दो मालगाड़ियां पलट गई। डीरेल मालगाड़ियों के कई डिब्बे पलट के सवारी ट्रेन की मुख्य लाइन तक पहुंच गए और सैकड़ों टन कोयला ट्रैक पर बिखर गया। रेलवे ने अमृतसर, जम्मूतवी, ऊना हिमाचल, नंगलडैम से अंबाला की ओर आने जाने वाली सभी गाड़ियों के रूट बदल कर कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं।
इससे यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन आने वाली गाड़ियां रविवार को अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंची। वहीं ऊना हिमाचल हरिद्वार एक्सप्रेस आंशिक रूप से स्थगित की है। इस दौरान इस ट्रेन का संचालन अंबाला से हरिद्वार के बीच किया गया। वहीं अंबाला से ऊना हिमाचल के बीच यह ट्रेन रद्द की गई है।
विज्ञापन

अचानक ट्रेनों का संचालन रुकने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने जिन गाड़ियों रूट बदला है वह सभी गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अलसुबह पहुंचती। रूट बदलने से लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को स्टेशन पर अपनी ट्रेन के इंतजार में काफी समय खराब करना पड़ा। इससे उन्हें
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गाड़ियों का बदला मार्ग

हादसे के बाद रेलवे ने करीब चार दर्जन गाड़ियों रूट बदलकर एक दर्जन गाड़ियां आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की हैं। इस दौरान यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर आने वाली 12053-54 अमृतसर हरिद्वार जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 19326 अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस, 12331 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 14662 जम्मूतवी बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस, 13005 अमृतसर हावड़ा मेल, 13307 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतुलज एक्सप्रेस, 14682 जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14674 अमृतसर जयनगर एक्सप्रेस का रेलवे ने रूट बदला है। इन गाड़ियों का संचालन वाया लुधियान, साहनेवाल, न्यू मोरिंडा, चंडीगढ़ से अंबाला किया जा रहा है। इसके अलावा ऊना हिमाचल से चलकर हरिद्वार जाने वाली 04501-02 स्पेशल एक्सप्रेस आंशिक रूप से रद्द की है। इसका संचालन अंबाला से हरिद्वार के बीच किया जा रहा है।


साधुगढ़-सरहिंद के बीच डीरेलमेंट हुआ है। इससे मुख्य लाइन में भी फाल्ट आ गया है। कर्मचारी ट्रैक की मरम्मत में जुटे हैं। कई गाड़ियों के रूट बदले हैं। वहीं कुछ गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। - एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed