{"_id":"61be35511dc4b01f656e1b47","slug":"trained-students-to-deal-with-disaster-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93213356","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन
एमएल पब्लिक स्कूल में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक स्कूल में दुर्घटना व आपदा से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को स्कूल में आग लगने या भूकंप इत्यादि आपदा से स्वयं की सुरक्षा व दूसरों को बचाने के लिए किए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
वहीं अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में मुकंदलाल संस्थान के अन्य शिक्षण संस्थाओं के 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता के विषय व ऑनलाइन शिक्षा, कोरोना अंतराल के अनुभव इत्यादि ज्वलंत एवं विचारणीय तथ्यों के अनुरूप रहे। विद्यार्थियों का आकलन विषय वस्तु, हाव-भाव, आरोह अवरोह, उच्चारण व प्रस्तुतिकरण के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में वीरजा, युविका, नियति, वृंदा, सक्षम, अवनी, दिशांत और सानवी का प्रदर्शन सर्वोत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य डॉ. ममता वर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनकी अभिव्यक्ति शैली को नया रूप और नई दिशा प्राप्त होती है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्माभिव्यक्ति भावों का संचार करना रहा।