{"_id":"49c5af270d73bb384e3a57d5d40b1c2d","slug":"train-jagadhari-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को भेजा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रेलमंत्री को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक रेल यात्री संघ ने यमुनानगर विधायक व अंबाला सांसद के माध्यम से रेल मंत्री सुरेश प्रभु को पत्र भेजा जिसमें उन्होंने जगाधरी रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पत्र में मांग की गई है कि जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अमृतसर से इंदौर, अमृतसर से अकाल तख्त, जम्मूतवी से वाराणसी, चंडीगढ़ से वाराणसी, अमृतसर से कानपुर, चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र, जम्मूतवी से आनंद विहार गाड़ियों का ठहराव किया जाए। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04921-04922 सहारनपुर से अंबाला को नियमित किया जाए। उन्होंने कहा कि दैनिक रेल यात्री संघ काफी समय से यह मांग उठा रहा है, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जगाधरी यमुनानगर एक इंडस्ट्रियल एरिया एवं थर्मल पावर प्लांट के साथ बिलासपुर, साढौरा, इंडस्ट्री शुगर मिल, जमना ऑटो, इस्जेक और जगाधरी के सैकड़ों कारखाने भी हैं। कॉलेज स्कूल, लक्कड़ मंडी एवं बर्तन और प्लाई की मार्केट मंडी है। यहां आदिबद्री, कपाल मोचन, त्रिलोकपुर देवी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, संतपुरा, जोड़िया गुरुद्वारा आदि तीर्थस्थल हैं जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं लेकिन उक्त ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को सहारनपुर या अंबाला में उतरना पड़ता है।
विज्ञापन