फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tragic Accident While Visiting Panchmukhi Hanuman Temple in Yamunanagar

Yamunanagar: पंचमुखी हनुमान मंदिर जाते समय दर्दनाक हादसा; भाभी-ननद की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

Tue, 12 May 2026 10:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 10:00 AM IST
सार

पूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटोरा गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद से गंगानगर कॉलोनी में अपने भाई के घर आई हुई थी। जैसे ही तीनों मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंचे, पीछे से आ रही महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Tragic Accident While Visiting Panchmukhi Hanuman Temple in Yamunanagar
मौके पर खड़े लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के जगाधरी स्थित गंगानगर कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगानगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार की शादी 29 अप्रैल को 25 वर्षीय खुशबू के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह खुशबू, शिवकुमार और उसकी ननद पूजा पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि खुशबू आज मंदिर जाने के बजाय अगले मंगलवार को जाने की बात कह रही थी, लेकिन पूजा और शिवकुमार मंदिर जाने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन


पूजा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के इटोरा गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद से गंगानगर कॉलोनी में अपने भाई के घर आई हुई थी। जैसे ही तीनों मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास पहुंचे, पीछे से आ रही महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि खुशबू और पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद काफी देर तक एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को निजी वाहन की मदद से यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बस चालक का कहना है कि बस का संतुलन बिगड़ गया था। चालक के अनुसार बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह बस अक्सर तेज रफ्तार में चलती है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्कूल प्रबंधन को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed