{"_id":"6670cd2bb10b9c350a0b0a54","slug":"tractor-trolley-hits-cyclist-death-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120583-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी-बिलासपुर रोड पर बुढ़ेड़ी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महमूदपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भेड़थल गांव के अड्डे के पास जूस की रेहड़ी लगाता है।
वह बुढे़ड़ी गांव निवासी विशाल को अच्छी तरह से जानता है। 16 जून को विशाल साइकिल पर अपनी दवा लेने के लिए महमूदपुर गांव जा रहा था। जब वह बिलासपुर रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा के पास पहुंचा तो तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने विशाल की साइकिल को टक्कर मार दी।
इससे विशाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। आरोपी ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से फरार हो गया। उसने विशाल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही विशाल के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात केस दर्ज कर लिया है।