फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Child Died In Yamunanagar Of Haryana

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे दो बच्चे, जब तक लोगों ने निकाला तब तक बुझ गए दो चिराग

Fri, 02 Aug 2019 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 02 Aug 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two Child Died In Yamunanagar Of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

चिट्टा मंदिर रोड स्थित हनुमान कॉलोनी में वीरवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टॉयलेट निर्माण के लिए गली में खोदे गए गहरे गड्ढे में खेलते हुए दो बच्चे गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


हालांकि लोग दोनों बच्चों को अस्पताल में लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की आयु तीन और पांच साल बताई गई। दोनों की पहचान यक्ष और दक्ष पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हनुमान कॉलोनी चिट्टा मंदिर रोड के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उधर, हादसे की सूचना मिलते ही यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर शव गृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गए दोनों चिराग : उधर, दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि किसी की लापरवाही ने उनके दोनों बच्चों की जान ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed