फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tisha and Ritika first in group activity

Yamuna Nagar News: ग्रुप एक्टिविटी में टिशा व रितिका प्रथम

Sat, 12 Apr 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tisha and Ritika first in group activity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय मातृत्व सुरक्षित दिवस कार्यक्रम हुआ। आयोजन महाविद्यालय के वुमेन सेल, गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में हुआ। ग्रुप एक्टिविटी में बीएससी होम साइंस अंतिम वर्ष की छात्रा टिशा व बीएससी होम साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका ने पहला स्थान अर्जित किया।
इसमें फैमिली प्लानिंग ऑफ इंडिया से यमुनानगर शाखा की प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा वक्ता रहीं। डॉ. तलूजा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार और उन्हें सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मातृत्व दिवस मनाया जाता है। भारत में गर्भावस्था के दौरान उनकी देखभाल, प्रसव व नवजात शिशु के जन्म के बाद देखभाल को अधिक महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन

वुमेन सेल कनवीनर डॉ. मीनाक्षी सैनी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम व पोषक डाइट लें। जो छात्राएं एनिमिक हैं, वे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक डाइट फॉलो करें। स्वस्थ्य महिलाओं के जरिए ही स्वस्थ समाज की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका विभुति राणा ने सुरक्षित मातृत्व पर आधारित पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की देखभाल व उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझाया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया। गृह विज्ञान विभाग की ओर से कुकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। एकल प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष की रितिका ने पहला स्थान अर्जित किया।

बीए अंतिम वर्ष की स्मृति ने दूसरा तथा बीए अंतिम वर्ष की सोनाक्षी ने तीसरा स्थान पाया। बीए अंतिम वर्ष की मुस्कान व नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका शशि व पंजाबी विभाग की प्राध्यापिका गुरशरन कौर शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर व गृह विज्ञान विभाग अध्यक्ष पारूल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed