फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Thugs grabbed wads of currency notes from three shopkeepers

Yamuna Nagar News: ठगों ने तीन दुकानदारों से नोटों के हार हड़पे

Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Thugs grabbed wads of currency notes from three shopkeepers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/बिलासपुर। क्षेत्र में नोटों के हार लेकर पैसे स्कैन कोड से गूगल-पे करने के बहाने दुकानदारों से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के तीन शातिरों ने बिलासपुर बाजार व रणजीतपुर में तीन दुकानदारों को अपना निशाना बनाया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दुकानदारों से आरोपियों ने नोटों के हार लेकर गूगल-पे से रुपये भेजने की बात कहीं। आरोपी ने गूगल-पे से रुपये भेजने के मैसेज भी दुकानदारों को दिखाए। जब दुकानदार ने रुपये खाते में न आने की बात कहीं तो ठग पहले से तैयार बाइक सवार के पीछे बैठ फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ राय सिंह ने बताया तीनों मामलों में बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे ऑनलाइन पेमेंट लेते समय सतर्क रहें। जब तक रुपये खाते में न आएं तब तक सामान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

बिलासपुर निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बिलासपुर मेन बाजार में मां बाला सुंदरी जनरल स्टोर है। उसकी दुकान पर वीरवार रात करीब पौने आठ बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। दो युवक बाइक पर बैठे रहे और एक दुकान में आया। आरोपी ने उसे पांच हजार व तीन हजार के नोटों के हार देने को कहा। उसने उसे नोटों के हार दे दिए।
आरोपी ने 300 रुपये की हेयर सीरम की बोतल ली और पैसे गूगल पे करने को कहा। आरोपी ने कोड स्कैन कर उसे मैसेज दिखाकर कहा कि उसने पैसे गूगल-पे कर दिए हैं, जबकि उसके खाते में रुपये आने का संदेश नहीं आया। जब उसने आरोपी से बात की तो वह बाइक पर साथियों संग फरार हो गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
केस दो
पुलिस को दी शिकायत में गांव शेरगढ़ निवासी अमजद खान ने बताया कि उसकी रणजीतपुर में इमरान जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दुकान पर 29 मार्च की शाम तीन युवक आए। दो युवक बाइक पर बैठे रहे और एक दुकान में आया। आरोपी युवक ने उसे 11 हजार रुपये के नोटों का हार देने को कहा। उसने नोटों का हार दे दिया। आरोपी ने उसे बार कोड स्कैन कर उसे रुपये भेजने का संदेश दिखाया, मगर उसके अकाउंट में पैसे नहीं आए थे। जब उसने आरोपी से बात की तो वह अपने साथियों के साथ बाइक पर फरार हो गया। उसने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट करने का प्रयास किया मगर वह नंबर नोट नहीं कर पाया। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।


केस तीन
पुलिस को दी शिकायत बिलासपुर निवासी पंकज ने बताया कि उसकी बाजार में पंकज जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। एक अप्रैल को दुकान पर तीन युवक आए। दो युवक बाहर बाइक पर खड़े रहे और एक अंदर आया। आरोपी ने उसे 5100 रुपये के नोटों का हार देने को कहा। उसने आरोपी को नोटों का हार दे दिया। आरोपी ने उसे हार के पैसे गूगल-पे से देने को कहा। आरोपी ने उसका बार कोड स्कैन कर उसे रुपये भेजने का संदेश दिखाया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। जब उसने अपना मोबाइल चेक किया तो उसके खाते में रुपये नहीं आए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कैद हो गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article