फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three year old girl died after being crushed by school van, accident happened while getting down

Yamuna Nagar News: स्कूल वैन से कुचलकर तीन साल की बच्ची की मौत, उतरते समय हुआ हादसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Three year old girl died after being crushed by school van, accident happened while getting down
प्रतापनगर। स्कूल की छुट्टी के बाद मैक्सी कैब से उतरते समय टिब्बी राइयां गांव की तीन वर्षीय मासूम मिस्टी टायर के नीचे आ गई। बुरी तरह से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिस्टी का पांच दिन पहले यानी एक अप्रैल को ही शिवालिक सीनियर सेकेंडरी में नर्सरी कक्षा में दाखिला हुआ था। वह रोजाना की तरह शुक्रवार को भी स्कूल गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर बिलासपुर रोड पर स्थित शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नर्सरी कक्षा की मिस्टी स्कूल से छुट्टी के समय मैक्सी कैब से अपने घर उतर रही थी, तभी ड्राइवर ने कैब को चला दिया और उसका टायर बच्ची के ऊपर से गुजर गया। मिस्टी के पिता जीराम ने बताया कि एक अप्रैल को ही शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिला दिलाया था। बच्ची दोपहर के समय स्कूल के प्राइवेट क्रूजर से घर के पास उतर रही थी, अचानक ड्राइवर ने क्रूजर चला दिया, जिससे बच्ची टायर के नीचे आ गई। बच्ची के पिता ने बताया कि प्राइवेट वैन में केवल ड्राइवर था। क्लीनर या हेल्पर भी नहीं थे। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि क्या पता था कि हंसते हुए स्कूल गई मिस्टी, आज के बाद फिर दोबारा नहीं लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed