फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three persons cheated Rs 1.10 lakh by showing fear of death to truck owner and driver

ट्रक मालिक और चालक को मौत का डर दिखाकर तीन व्यक्तियों ने ठगे 1.10 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three persons cheated Rs 1.10 lakh by showing fear of death to truck owner and driver
यमुनानगर। तीन लोगों ने मौत का भय दिखाकर ट्रक मालिक व उसके चालक को बातों में उलझाकर एक लाख 10 हजार रुपये ठग लिए। दोनों जम्मू कश्मीर से यहां सेब लेकर आए थे। सेब की सप्लाई देने के बाद जब वे दुसानी क्षेत्र के पास पहुंचे तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ ठगी की। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात व्यक्तियों पर धोखाधड़ी व चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के गांव काजीगुड़ निवासी इकलास अमीन ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। उसके साथ उसकी बुआ का लड़का सरताज अहमद मीर भी था। दोपहर करीब एक बजे वे दुसानी के बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास खाना खाने के लिए रुके। तभी वहां तीन अज्ञात व्यक्ति आए। एक व्यक्ति ने हाथ में सांप पकड़ रखा था। आरोपी ने उनसे अपने सांप के लिए पानी मांगा। आरोपी ने सांप को पानी पिलाया। सांप को पानी पिलाते ही आरोपी व्यक्ति झूलने का नाटक करने लगा।
विज्ञापन

इस पर दूसरे आरोपी ने कहा कि झूल रहे व्यक्ति को जल्दी हाथ लगाओ, क्योंकि तुमने इसे पानी दिया है, अन्यथा वो मर जाएगा। इस पर शिकायतकर्ता घबरा गया और उसने जैसे ही झूलते हुए व्यक्ति को हाथ लगाया तो वह ठीक हो गया। बाद में तीनों आरोपी आपस में बहस करने लगे कि ट्रक वालों से पानी लेकर सांप को क्यों पिलाया। ऐसा करने से अब ट्रक वालों को नुकसान हो जाएगा। वे मर सकते हैं। उनकी बात सुनकर ट्रक मालिक व उसका फूफेरा भाई दोनों डर गए। आरोपी काफी देर तक मंत्र इत्यादि पढ़कर और जमीन पर गोल आकृति बनाकर दोनों को डराने की लगातार डराने की कोशिश करते रहे और उनसे समाधान के नाम पर ट्रक में रखे रुपये निकालकर कभी गोल आकृति में तो कभी उनकी जेब में रखने को कहते रहे। इसी चक्कर में आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से एक लाख दस हजार रुपये हड़प लिए और फरार हो गए। पीड़ितों को जब ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed