फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three named for attack on father and sons

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्रों पर हमले के आरोप में तीन नामजद

Mon, 15 Apr 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Three named for attack on father and sons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने शनिवार को मॉडल कॉलोनी निवासी बालेश्वर सिंह की शिकायत पर दीपक सौंधी व सात अन्य पर केस दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने कॉलोनी के ही सौरव सौंधी की शिकायत पर पिता और दो पुत्रों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौरव सौंधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल की सुबह सात बजे उसका पिता राजेश सौंधी अपने अपने घर के सामने पार्क में सैर कर रहे थे। वहां पर कॉलोनी का ही बालेश्वर राणा भी सैर कर रहा थ। सैर करते समय बालेश्वर पार्क के पेड़ व फूलों को नुकसान पहुंचा रहा था। इस पर उसके पिता ने उसे मना किया। वह गुस्से में आकर उसके पिता से अभद्र व्यवहार करने लगा। उसके ताया दिनेश सौंधी ने भी बालेश्वर राणा को गाली देने से मना किया।
विज्ञापन

तभी आरोपी ने उन्हें धक्का मार पर नीचे गिरा दिया। शोर सुनकर बालेश्वर राणा के दोनों बेटे सन्नी राणा व मन्नी राणा भी वहां पर आ गए। तभी शोर सुनकर उसका भाई गौरव भी घर से बाहर आ गया। आरोप है कि मन्नी राणा ने भाई गौरव के सिर पर पहले ईंट मारी व पास पड़ा डंडा उठा कर मारा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वह और उसका पिता जब बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बालेश्वर राणा व उसके दोनों बेटों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed