फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three lakh cheated on the pretext of providing work in Armenia

Yamuna Nagar News: अरमानिया में काम दिलाने का झांसा देकर तीन लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Three lakh cheated on the pretext of providing work in Armenia
अरमानिया भेजकर 40 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से काम दिलाने का लालच देकर तीन लोगों ने शहजादवाला निवासी अजय से तीन लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादवाला निवासी अजय कुमार ने बताया कि एक जनवरी को उनके गांव का ही बरखा राम का बेटा अजय कुमार अरमानिया देश गया था। उनके गांव का होने के नाते वह आरोपी के संपर्क में आया। अरमानिया जाने के बाद आरोपी अजय ने उसे फोन करके कहा कि तू भी यहां आ जा। यहां पर 40 हजार रुपये महीने के हिसाब से कमाई है। वर्क वीजा भी आसानी से मिल जाता है। वह आरोपी की बातों में आ गया। इसके बाद आरोपी अजय ने उसकी पंकज से बात कराई। पंकज ने ही अजय को अरमानिया भेजा था। आरोपी पंकज ने उसे कहा कि वह उसे अरमानिया भेजकर 40 हजार रुपये प्रति महिने के हिसाब से काम दिलवा देगा। जल्द ही टीआरसी भी दिलवा देगा। अरमानिया भेजने व वहां पर काम दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उसे तीन लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों की बातों में आकर उसने गूगल पेय के माध्यम से पहले दो ट्रांजक्शन में दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि 25 मार्च को उसकी दुबई के माध्यम से अरमानिया की फ्लाइट बुक करा दी गई है। 25 मार्च को वह अरमानिया पहुंच गया। जहां पहुंचते ही आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उससे एक लाख रुपये और ले लिए। लेकिन न तो उसे वहां पर काम दिलाया और न ही उसकी टीआरसी बनवाई। जब उसने आरोपियों से इस बारे में बात की तो आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने उनसे अपने रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये देने से साफ मना कर दिया। दो अप्रैल को वह वहां से वापस आ गया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी अजय कुमार, पंकज व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed