फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three arrested including head clerk in fake bills scam of Rs 12 crore

Yamuna Nagar News: फर्जी बिलों से 12 करोड़ के घोटाले में हेड क्लर्क समेत तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including head clerk in fake bills scam of Rs 12 crore
यमुनानगर। बिजली निगम में हुए घोटाले के मामले में जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, नई परतें भी खुलकर सामने आने लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में अब हेड क्लर्क कुंवर बहादुर सिंह निवासी जम्मू काॅलोनी और दो क्लर्क कम लाइनमैन अशोक कुमार इंदिरा गार्डन तथा प्रवीण कुमार बहादरपुर को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कुंवर बहादुर (केबी सिंह) का चार दिन तथा अन्य दोनों को दो-दो दिन का रिमांड मिला है। इस मामले में ही पहले एक्सईएन कुलवंत सिंह और बिलिंग क्लर्क राजबीर सिंह लाइनमैन, बलवीर व फर्म के कर्मचारी संजीव को गिरफ्तार किया गया था जो जेल में हैं। इस तरह पुलिस अभी तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि ससौली रोड स्थित फर्म एसबी रोड लाइन के पास बिजली निगम के कार्यों का ठेका होता था। यह फर्म बिजली निगम संबंधित कार्यों का ठेका लेती थी। जिला कार्यालय एवं उप खंड कार्यालय में उपलब्ध वर्ष 2021-22 व 2022-23 के रिकॉर्ड की जांच करने पर बिजली निगम द्वारा पाया गया था कि एसबी रोड लाइन ने डिवीजन के कार्यालय में जाली बिल जमा किए हैं। इसमें कार्यालय के भी कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी, जिसके बाद कार्यकारी अभियंता डिवीजन पवन नरूला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद मामले में एसआईटी का गठन किया गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी तरीके से बिलों को तैयार करते थे। जांच के बाद घोटाला दो करोड़ एक लाख 28 हजार रुपये से बढ़कर 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। इसमें काफी लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन



माना जा रहा है कि फर्जी बिलों के आधार पर 12 करोड़ रुपये के घोटाले में और भी आरोपी लपेटे में आ सकते हैं। इस संबंध में पुलिस बिजली निगम के एसडीओ व जेई से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। उसके आधार पर अन्य आरोपियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। उधर डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि इस मामले में संलिप्त अन्य जो हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed