फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   This time the post of chairperson is reserved for SC women.

साढौरा पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
This time the post of chairperson is reserved for SC women.
साढौरा। साढौरा पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पंचायत समिति के 11 वार्डों में से केवल वार्ड 5 ही अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। इसलिए इस वार्ड की 5 प्रत्याशियों में से एक जीतने के बाद अध्यक्ष पद की दावेदार होगी। लेकिन सामान्य वर्ग की महिलाओं के वार्डों से भी 8 एससी वर्ग की महिलाओं द्वारा नामांकन करने से इनमें से विजेता भी चेयरमैन पद की दावेदार हो सकती है। इस तरह पंचायत समिति के चुनाव में दिलचस्प समीकरण बन रहे हैं।
विज्ञापन

बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित वार्ड 9 से विजय कुमारी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। इस तरह 30 अक्तूूबर को केवल 10 वार्डों के लिए ही मतदान होगा। सामान्य वर्ग के पुरुषों के वार्ड 1 से रहमत अली व इस्लाम में आमने-सामने की टक्कर है। रहमत अली पहली बार चुनाव मैदान में है। जबकि इस्लाम की भाभी इस्लामनगर की निवर्तमान सरपंच है। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 2 में चार कोणीय मुकाबला होगा। इस वार्ड से कल्याणपुर की निवर्तमान सरपंच शिक्षा देवी, बेबी देवी, किरण व इकारना में मुकाबला है। बेबी देवी, शिक्षा व किरण एससी होने के बावजूद अध्यक्ष की दावेदारी के लिए मैदान में है।
विज्ञापन

एससी पुरुषों के लिए आरक्षित वार्ड 3 से सोहन, सचिन, सचिन बेनीवाल व विक्रम में मुकाबला है। यह चारों पहली बार चुनाव मैदान में हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के वार्ड 4 से प्रदीप जोगी व केहर सिंह में आमने-सामने की टक्कर है। एससी महिला के लिए आरक्षित वार्ड 5 के छह कोणीय मुकाबले में भगवती देवी, वंदना ढोलके, सुमन, गीता, कुसुम व अनीता मैदान में है। यह सभी पहली बार मैदान में उतरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य वर्ग की महिलाओं के वार्ड 6 से रोशनी, किरण, छीमा व नीलम में मुकाबला है। किरण व छीमा एससी वर्ग से हैं। छीमा के पति मामचंद निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि नीलम स्वयं रत्तुवाला की निवर्तमान सरपंच होने के अलावा उनकी सास व ससुर पूर्व सरपंच है। वार्ड 7 से रियास मोहम्मद, नाजिर खान व प्रदीप में मुकाबला है। यह तीनों ही पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं।
एससी पुरुषों के लिए आरक्षित वार्ड 8 के निवर्तमान सदस्य लछमन दास का संदीप, सुरेश, रोहित सिंधु व बलकार से मुकाबला है। संदीप, सुरेश व रोहित सिंधू पहली बार मैदान में है। जबकि बलकार सिंह पिछली बार लछमन के मुकाबले दूसरे नंबर पर रहे थे। बलकार सिंह 2005 में एनसीपी की टिकट पर साढौरा विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। सामान्य वर्ग के पुरुषों के वार्ड 10 से बलविन्द्र, सतीश व सोमनाथ में मुकाबला है। सोमनाथ 1994 में भी इसी वार्ड के सदस्य रह चुके हैं।

सामान्य वर्ग की महिलाओं के वार्ड 11 से मोनिका, सुदेश, शालु, शकुंतला, प्रगति व अनीता में मुकाबला है। मोनिका, सुदेश व अनिता एससी वर्ग से होने के बावजूद इस वार्ड से मैदान में है। सुदेश के पति श्योराम सालेहपुर के निवर्तमान सरपंच है। जबकि अनिता इस वार्ड के अलावा वार्ड 5 से भी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed