{"_id":"617b116e4f89a05c7d75b4cc","slug":"third-phase-of-admission-in-iti-begins-merit-list-will-be-released-on-november-2-yamuna-nagar-news-knl88018280","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले का तीसरा चरण शुरू, दो नवम्बर को जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले का तीसरा चरण शुरू, दो नवम्बर को जारी होगी मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले का तीसरा चरण वीरवार से शुरू हो गया। वीरवार को पोर्टल पर सीट दिखाई देने के बाद विद्यार्थियों ने संस्थान पहुंचकर आवेदन और अन्य त्रुटियाें को दुरुस्त करवाई। विद्यार्थियों के पास त्रुटियां व बदलाव के लिए अभी 30 अक्टूबर तक का समय है। दो नवंबर को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। वीरवार को भी पोर्टल रुक-रुक कर चलता रहा। इससे स्टाफ के सदस्यों के साथ विद्यार्थियों को भी काफी परेशानी हुई। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार दो और दिन विद्यार्थी अपनी त्रुटियां व रुझान में बदलाव करवा सकते हैं।
यह भी सूची रहेगी ऊंची
कोरोना संक्रमण के कारण इस साल दसवीं 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसलिए इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। इसीलिए इस बार अब तक की सबसे ऊंची वरीयता सूची जारी हुई है। पहले चरण में कट ऑफ लिस्ट 99 प्रतिशत रही। जबकि दूसरी सूची 92 प्रतिशत रही। वहीं अनुमान है कि तीसरी सूची भी इस बार ऊंची रहेगी। विभाग के अधिकारियों की माने तो तीसरी सूची करीब 85 प्रतिशत तक जा सकती है।
10वीं के आधार पर ही करें आवेदन
आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को एक परेशानी का सामना करना पड़ा है। जो विद्यार्थी 12वीं के आधार पर आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सभी ट्रेड नहीं दिखाई पड़ रही है। चूंकि 12वीं के आधार पर आवेदन पर वही ट्रेड पोर्टल पर दिखाई देती है, जो 12वीं पास के बाद की जाती हैं। ऐसे में यदि विद्यार्थी दसवीं के आधार पर आवेदन करेंगे तो उन्हें सभी ट्रेड दिखाई पड़ेगीं और आवेदन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
बदलाव के लिए हैं दो दिन बाकी
आईटीआई दाखिला में ट्रेड इत्यादि में बदलाव और त्रुटियां दुरुस्त करवाने के लिए अभी दो दिन बाकी है। विद्यार्थी 29 और 30 अक्टूबर को बदलाव करवा सकते हैं। जबकि दो नवंबर को तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इस दौरान 31 अक्टूबर को रविवार को छुट्टी रहेगी। जबकि एक नवंबर को हरियाणा दिवस होने के कारण छुट्टी रहेगी।
दाखिला प्रक्रिया के लिए जमा करवानी होगी फीस
आईटीआई प्रिंसिपल मनदीप सिंह बेनीवाल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को फीस जमा करवानी होगी। विभाग की ओर से छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग न्यूनतम फीस निर्धारित की गई है। विभाग के आदेशानुसार प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को 500 रुपये फीस जमा करवानी होगी। जबकि छात्राओं के लिए 250 रुपये फीस रखी गई है। ये फीस जमा करवाने के बाद ही विद्यार्थी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।